Ranchi : राजधानी रांची के कडरू तालाब में एक बच्चे के डूब जाने के बाद गुस्साये लोगों ने रोड जाम कर दिया। करीब 3 घंटे तक अरगोड़ा-कडरू मार्ग को जाम रखा गया। सड़क पर उतरे लोगों में से कुछ का कहना था कि पुलिस मौके पर देर से पहुंची, अगर प्रशासन चाहता तो डूबे 14 साल के बच्चे इरशाद को बचाया जा सकता था। वहीं, मौके पर पहुंचे हटिया DSP पीके मिश्रा ने मीडिया से कहा कि सबसे पहले पुलिस ने ही थाने को खबर दी, यह दुर्भाग्य है कि मौके पर पहुंची पुलिस को तैरना ही नहीं आता था। उन्होंने कहा कि मृतक बच्चे के परिजनों को आपदा विभाग से 4 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की कोशिश की जायेगी। इसको लेकर CO ने भरोसा दिलाया है। खबर है कि इरशाद नहाने के इरादे से तालाब गया था, गहरे पानी में चले जाने के चलते वो डूब गया। इरशाद की मौत के बाद उसकी मां की हालत बहुत खराब है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : अवैध संबंध के शक में मा’री गई मां-बेटी…
इसे भी पढ़ें : अचानक धधकने लगा पेपर मिल, अंदर थे 50 मजदूर…








