Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के ईवीएम-वीवीपीएटी फैसले का स्वागत करते हुये इसे ‘लोकतंत्र की जीत’ बताया। पीएम मोदी ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मत पेटियां लूटने वालों को झटका लगा। PM मोदी ने कहा, “RJD, कांग्रेस के INDI गठबंधन को न देश के संविधान की परवाह है और न ही लोकतंत्र की परवाह है। ये वह लोग हैं, जिन्होंने दशकों तक बैलट पेपर के बहाने गरीबों का अधिकार छीना। पीएम मोदी ने कहा, पहले पोलिंग बूथ, बैलट पेपर लूट लिए जाते थे। उन्होंने कहा जब गरीबों को EVM की ताकत मिली है तो चुनाव के दिन लूट करने वालों से बर्दाश्त नहीं हो रहा था, इसलिए वे EVM को हटाना चाहते हैं, लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने मतपेटियों को लूटने इरादा रखने वालों को ऐसा गहरा झटका दिया है कि उनके सारे सपने चूर-चूर हो गये।” PM मोदी शुक्रवार को बिहार के अररिया में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। यहां याद दिला दें कि EVM के जरिये डाले गये वोट की VVPAT की पर्चियों से शत-प्रतिशत मिलान मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि देश में बैलेट पेपर से वोटिंग का दौर वापस नहीं आयेगा, यानी मतदान EVM से ही होगा। सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ही यह भी कहा कि वीवीपैट से 100 फीसदी पर्ची मिलान भी नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें :उम्र के इस पड़ाव में भी अपना हक नहीं खोई…
इसे भी पढ़ें :हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में होगी सुनवाई… जानें कब
इसे भी पढ़ें :गृह मंत्री से मिलने के बाद गोविंदा ने किया ये पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :बिजली विभाग में 156 वैकेंसी, आज है लास्ट डेट
इसे भी पढ़ें :मेटा का बड़ा बयान,भारत में बंद हो जायेगा Whatsapp, अगर…
इसे भी पढ़ें :हीट वेव की चपेट में झारखंड, इन जिलों के लोग रहे सतर्क…
इसे भी पढ़ें :रेंजर का बेटा निकला बड़का ठग, लगाता था कम, कमाता था करोड़ों… देखें वीडियो









