spot_img
spot_img

बीवी पर शक का खौफनाक अंजाम… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Krishna Paswan, Chauparan) : चौपारण थानेदार को कानों-कान खबर मिली कि केदली कला गांव का रहनेवाला हरिशचंद्र यादव ने अपनी जवान बीवी और मासूम बेटी का खून कर दिया है। साक्ष्य छुपाने के ख्याल से दोनों की डेड बॉडी को गांव के बाहर एक कुएं में डाल दिया। यह कुंआ काफी सुनसान जगह पर है। मिली सूचना पर एक्टिव हुए थानेदार शम्भू नंद ईश्वर अपनी टीम के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। कुएं में झांका तो पुलिस का माथा चकरा गया। अंदर एक महिला और एक बच्ची की डेड बॉडी तैरती हालत में मिली। दोनों डेड बॉडी को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला की पहचान 35 साल की चुनचुन देवी और बच्ची की शिनाख्त 12 साल की राधिका कुमारी के रूप में की गई। दोनों मां-बेटी थीं।

चुनचुन देवी के पिता रामअवतार यादव ने आज यानी 27 अक्टूबर को चौपारण थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। रामअवतार पदमा ओपी इलाके के भंडरा में रहते हैं। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने इल्जाम लगाया कि दामाद हरिशचन्द यादव ने उनकी बेटी और नातिन को मार कर कुंए में डाल दिया। उनका इल्जाम है कि दामाद नशेड़ी है। दारू पी कर रोज-रोज अपनी बीवी के साथ मारपीट करता था। रोकने-टोकने पर बेतरह पीटता था। बीते कल भी वह चुनचुन के साथ मारपीट कर रहा था। जब उसे मारकर कुएं में फेंक रहा था तो बेटी राधिका ने देख लिया। वह शोर मचाने लगी, तो उसे भी मारकर उसी कुंए में डाल दिया। रामअवतार की कम्प्लेन पर चौपारण थाना में धारा 302/201 के तहत कांड दर्ज कर लिया गया। वहीं, केस के आईओ सह थानेदार शम्भू नंद ईश्वर ने हौले से हजारीबाग पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे को वारदात के बारे में बताया। पुलिस कप्तान ने थानेदार को संदेही गुनहगार को दबोचने का टास्क दिया। बरही एसडीपीओ नाजिर अख्तर की देखरेख में टीम गठित की गई। टीम ने छापेमारी की और संदेही गुनहगार हरिशचंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार हरिशचंद्र यादव ने पुलिस को कुछ अलग ही कहानी बताई। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने इल्जाम लगाया कि उसकी बीवी का उसके ही एक रिश्तेदार के साथ चक्कर चल रहा था। बीवी को कई बार समझाया, पर वह नहीं मानी। इल्जाम है कि परसो यानी 25 अक्टूबर को उसने अपनी बीवी को किसी और शख्स के साथ गलत करते रंगेहाथ पकड़ लिया था। उसके बाद दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ। लड़ाई-झगड़ा करने के बाद चुनचुन बेटी राधिका को लेकर घर से निकल गई। फिर वापस नहीं लौटी।

इधर, थानेदार सह केस आईओ शम्भू नंद ईश्वर ने बताया कि तहकीकात चल रही है। पुलिस दोनों एंगल पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की सही दिशा और दशा तय की जा सकेगी।

संदेही गुनहगार को दबोचने में बरही सर्किल इंस्पेक्टर जगलाल मुंडा, चौपारण थानेदार शम्भू नन्द ईश्वर, एसआई तरुण बाखला, एएसआई लक्ष्मण तिवारी और अजय कुमार मिश्रा की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें : TSPC को तगड़ा झटका, देखें क्या बोल गये SP

इसे भी पढ़ें : छठ महापर्व को लेकर रांची रेल मंडल से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें… देखें लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...