फ्लू और कोरोना एक साथ होने पर दोगुना रिस्क

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : फ्लू और कोरोना एक साथ होने पर दोगुना रिस्क हो सकता है। पब्लिक हेल्थ से संबंधित एक  रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों ने आने वाली सर्दियों को लेकर चेतावनी जारी की है। उनके मुताबिक, अगर कोरोना और फ्लू एक साथ होता है तो मौत का खतरा दोगुना हो सकता है।  ये मरीज फ्लू और कोविड-19 दोनों से जूझ रहे थे। इनमें कोरोना से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 27 फीसदी था, वहीं फ्लू की चपेट में आने के बाद 43 फीसदी मरीजों की मौत हुई।

इसे भी पढ़े :सुबह-सुबह सूर्य के सामने करें ध्यान, दिनभर आएंगे पॉजीटिव विचार

सर्दियो के मौसम मे रहे ज्यादा अलर्ट

रिसर्चर्स का कहना है, फ्लू का संक्रमण अक्सर सर्दियों में होता है। कोविड-19 के बारे में अभी यह कहना मुश्किल है कि यह सीजनल बीमारी है। दोनों के लक्षण काफी मिलते-जुलते हैं। ऐसे में बिना जांच के दोनों में फर्क कर पाना मुश्किल है। इसलिए सर्दियों के मौसम में और भी ज्यादा अलर्ट रहना जरूरी है।

सर्दियों में फ्लू से नहीं बचाया तो मरीज बढ़ेंगे

रिसर्चर्स के मुताबिक, अगर सर्दी के मौसम में फ्लू से खुद को नहीं बचा पाते हैं तो मरीजों की संख्या काफी बढ़ेगी। यह तय कर पाना मुश्किल होगा कि वो कोविड-19 का मरीज है या फ्लू से जूझ रहा है। रिसर्चर्स के मुताबिक, फ्लू के वायरस का संक्रमण खांसने और छींकने से फैलता है और कोविड-19 में भी ऐसा ही होता है। फ्लू के मरीज करीब 1 हफ्ते में ठीक हो जाते हैं लेकिन कोरोना से जूझ रहे हैं तो मरीज को रिकवरी में लम्बा समय लगता है।

इसे भी पढ़े :सिमडेगा के मार्केट कांप्लेक्स में गैस रिसाव के कारण लगी आग

आइसोलेट होकर रहे सुरक्षित 

डॉक्टरों का कहना है कि यह रिसर्च छोटी है लेकिन सर्दियों में इस पर आगे भी रिसर्च होगी।  फ्लू और दूसरे रेस्पिरेट्री वायरस सर्दियों में संक्रमण फैलाते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि अगर आप फ्लू या कोविड-19 से जूझ रहे हैं तो खुद को घर में आइसोलेट कर लें। इस तरह खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरे को भी रख सकेंगे।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: