Kohramlive : दिवाली की रात हुये डबल मर्डर से पूरा इलाका दहल गया। बीती रात दिल्ली के शाहदरा इलाके के बिहारी कॉलोनी गली नंबर 1 में कई राउंड फायरिंग हुई। बदमाशों ने घर के बाहर से टारगेट कर गोलियां चलाई। इस घटना में 40 साल के आकाश, 16 साल के भतीजे ऋषभ और उनके 10 साल के बेटे कृष हो गोली लगी। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां आकाश और उनके भतीजे ऋषभ को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं कृष का इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को कस्टडी में लिया है। यह नाबालिग आकाश के दूर का कथित रिश्तेदार बताया जा रहा है। इस पर अटेम्पट टू मर्डर का भी एक केस दर्ज है। प्रथम दृष्ट्या जांच के मुताबिक पैसों के लेन देन के चक्कर में घटना को अंजाम दिया गया है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आकाश और ऋषभ दिवाली पूजा के बाद घर के बाहर खड़े थे। वे दीये, पटाखे आदि जला रहे थे। तभी एक स्कूटी पर सवार होकर 2 लोग आये। उनमें से एक ने आकाश वर्मा के पैर छूये। तभी आकाश घर के अंदर जाने लगे। इसी क्रम में स्कूटी सवार दूसरे ने आकाश पर टारगेट कर गोलियां चलानी शुरू कर दी। घर के अंदर हुई फायरिंग में आकाश के साथ उनके बेटे कृष को भी गोली लग है। इसके बाद दोनों बदमाश भागने लगे। तभी भतीजे ऋषभ ने उनका पीछा किया। इसी चलते बदमाशो ने उसके सीने में भी गोलियां दाग दी। और भाग निकले। आनन-फानन में घर और पास-पड़ोस के लोग लहूलुहान तीनों को अस्पताल ले गये, जहां आकाश और ऋषभ को मृत घोषित कर दिया गया।
मामले में DCP शाहदरा प्रशांत गौतम ने कहा कि, “इस घटना में तीन लोगों आकाश, ऋषभ और कृष को गोली लगी है जो आपस में रिश्तेदार हैं। आकाश और ऋषभ की मौत हो गई है। इस मामले में एक नाबालिग को पकड़ा गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि नाबालिग और मृतक आकाश के बीच 70,000 रुपये को लेकर विवाद था। उस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड नाबालिग है जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप के साथ पहले भी आपराधिक संलिप्तता का रिकॉर्ड है। आरोपी पिछले 15-17 दिनों से आकाश को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।”
#delhi के शाहदरा में पहले दी दीवाली की बधाई , पैर छुएँ, और गोली मार हत्या कर दी। pic.twitter.com/EiethSO0Kx
— Kuldeep Bhardwaj (@KuldeepBLIVE) November 1, 2024
#WATCH दिल्ली: शाहदरा डबल मर्डर केस पर DCP शाहदरा प्रशांत गौतम ने कहा, “…इस घटना में तीन लोगों आकाश, ऋषभ और कृष को गोली लगी है जो आपस में रिश्तेदार हैं… आकाश और ऋषभ की मौत हो गई है। इस मामले में एक नाबालिग को पकड़ा गया है… प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि नाबालिग और मृतक आकाश… pic.twitter.com/BtlwnENZFW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2024
इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…
इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…
इसे भी पढ़ें : TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…
इसे भी पढ़ें : किसानों की योजना में सेंध, 2.45 लाख ‘डबल एंट्री’ का खुलासा…
इसे भी पढ़ें : भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो






