Hajaribagh(Sunil Sahu/Pooja Banerjee) : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के बाबूपारा गांव में बीती रात ऐसी वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या कर दी। मृतकों की पहचान 80 साल के वकील राम और उनकी 60 साल की पत्नी झूनिया देवी के रूप में हुई है। वकील राम शारीरिक रूप से दिव्यांग थे। दोनों अपने घर में थे, तभी अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक दंपत्ति के 4 बेटे और 1 बेटी हैं।सुबह करीब 6 बजे घटना का खुलासा होते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों के पहुंचते ही घर में चीख-पुकार गूंज उठी। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे पुलिस से जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही SDPO पवन कुमार, थानेदार कृष्ण कुमार गुप्ता समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घर और आसपास के इलाके की गहन तलाशी ली जा रही है। डॉग स्क्वायड की मदद से सुराग जुटाने की कोशिश जारी है। सुनें क्या बोला मृतक का बेटा और अन्य
घर में घुसकर डबल म’र्डर, द’हला हजारीबाग, क्या बोले बेटा-बहु… देखें वीडियो
Date:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट
Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...
मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…
Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...
Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…
Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...
रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…
Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...
ड्रग्स के खिलाफ अब और बड़ी जंग, अमित शाह ने जारी किया नया रोडमैप…
New Delhi : देश को नशा मुक्त बनाने की...







