spot_img

धनतेरस पर भूलकर भी न दें ये 3 चीजें गिफ्ट, वरना…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : धनतेरस, सिर्फ खरीदारी का दिन नहीं, बल्कि धन, सेहत और सौभाग्य को आकर्षित करने का पावन अवसर है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ ही शुभ चीजें खरीदने और उपहार देने की परंपरा भी जुड़ी है। लेकिन ध्यान रहे! कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें इस दिन गिफ्ट देना या लेना अशुभ माना गया है। शास्त्रों के मुताबिक जानिये, कौन-सी हैं वे 3 चीजें जिन्हें धनतेरस पर उपहार में देने से बचना चाहिये:

1. लोहे या स्टील की वस्तुएं

शनि ग्रह से जुड़ी ये धातुएं नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं। धनतेरस पर इन्हें घर लाना या किसी को देना शुभता को घटाता है।
विकल्प: चांदी, पीतल या तांबे की वस्तुएं गिफ्ट करें, जो समृद्धि का प्रतीक हैं।

 2. काले या गहरे रंग के कपड़े

काला रंग शोक और नकारात्मकता का संकेत है। धनतेरस जैसे पवित्र पर्व पर इसे गिफ्ट करना या पहनना अशुभ फल दे सकता है।
विकल्प: लाल, पीला, गुलाबी या सुनहरा रंग पहनें और उपहार में दें, ये शुभता के प्रतीक हैं।

3. कांच या शीशे की वस्तुएं

कांच को टूटन और अस्थिरता का प्रतीक माना जाता है। इसे गिफ्ट करना रिश्तों और घर की स्थिरता पर असर डाल सकता है।
विकल्प: मिट्टी, धातु या लकड़ी से बनी चीजें गिफ्ट करें। धनतेरस की पूजा, खरीदारी और उपहार में सही चीजों का चयन आपके जीवन में शांति, समृद्धि और सौभाग्य को कई गुना बढ़ा सकता है।

Disclaimer : यह आर्टिकल धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। पाठक दी गई जानकारी को अपने विवेक और बुद्धि से ले। इसके परिणामों के लिए कोहरामलाइव डॉट कॉम कोई जिम्मेदारी नहीं लेता।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...