RANCHI : रांची डीसी छवि रंजन ने आज दिनांक 22 जून 2021 को वर्चुअल माध्यम से कोविड टास्क फोर्स की बैठक की। जिला में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए गठित विभिन्न कोषांगों और टीकाकरण कार्य की समीक्षा करते हुए छवि रंजन ने संबंधित पदााधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी जुड़े थे।
Read More :Jharkhand Tribes Advisory Council का गठन, सीएम पदेन अध्यक्ष
डोंट गेट रिलैक्स्ड: डीसी
बैठक के दौरान विभिन्न कोषांगों की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि जिला में कोरोना संक्रमण के दर में कमी आई है, लेकिन अभी रिलैक्स होने का समय नहीं है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए डीसी ने सभी कोषांगों को प्रो-एक्टिव होकर काम करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी पिछली गलतियों से सीख लेते हुए आगे की तैयारी करनी है।
कार्य की क्लोज माॅनिटरिंग करें: डीसी
काॅन्टैक्ट टेªसिंग और होम आइसोलेशन सेल की समीक्षा करते हुए डीसी ने अनुमंडल पदाधिकारी, बुण्डू समीरा एस से अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने एसडीओ बुण्डू और डीएसपी सदर को प्राइवेट लैब के साथ बैठक कर जांच करानेवाले व्यक्ति से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का निदेश दिया ताकि काॅन्टैक्ट ट्रैसिंग में किसी तरह की समस्या न आये। सेल के कार्यों की क्लोज माॅनिटरिंग का निदेश देते हुए डीसी ने कहा कि इंसिडेंट कमांडर बैरिकेडिंग और पोस्टरिेंग का कार्य गंभीरता से करें ताकि लोगों को स्पष्ट जानकारी मिल सके कि कंटेनमेंट जोन कहां है और लोग संक्रमण से बच सकें। डीसी छवि रंजन ने SDO बुण्डू और एसी रांची को समीक्षा कर पिछले 10 दिनों में कितने लोगों को टेªस किया गया और कितने बैरिकेडिंग, पोस्टरिंग किये गये, इसकी रिपोर्ट देने का निदेश दिया।
Read More :दफ्तर में फंदे पर झूलती मिली सिक्योरिटी गार्ड की लाश
टीकाकरण कार्य की समीक्षा, सभी बीडीओ को गांव वार प्लान बनाने का निदेश
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिला में ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो इसकी भी समीक्षा डीसी छवि रंजन द्वारा की गयी। टीकाकरण के लिए ऐज गु्रप की बाध्यता समाप्त किये जाने पर कोविन पोर्टल पर अपडेट होने के साथ डीसी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को तेजी से टीकाकरण कराने का निदेश दिया गया। डीसी ने टीकाकरण के लिए टीम की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 करने का निदेश दिया। साथ ही उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को विलेज वाइज प्लान बनाकर लोगों का टीकाकरण कराने का निदेश दिया। उन्होंने मोबाइल वैन के माध्यम से भी ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण बढ़ाने को कहा।
‘कोविड जांच की निरंतरता बरकरार रखें’
बैठक के दौरान डीसी छवि रंजन ने जिला में कोविड-19 जांच की भी समीक्षा की। कोषांग के वरीय पदाधिकारी से डीसी ने आरएटी और ट्रूनेट टेस्ट के बारे में जानकारी ली। प्रखंडवार टेस्टिंग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी बीडीओ को जांच का लक्ष्य पूरा करने का निदेश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी रांची को डीसी ने सभी बीडीओ के साथ बैठक कर जांच के लिए उपलब्ध मैन पावर और संसाधन से संबंधित रिपोर्ट देने का निदेश दिया। डीसी ने कहा कि जिला में कोविड जांच की निरंतरता बरकरार रखें। डीसी ने बाहर से आने वालों लोगों की कोरोना जांच सुनिश्चित कराने का भी निदेश दिया।
Read More :रेलवे ट्रैक के किनारे मिली युवक की लाश
सदर अस्पताल का चाइल्ड कोविड वार्ड जल्द होगा शुरु
बैठक में डीसी छवि रंजन ने सिविल सर्जन रांची से सदर अस्पताल में बनाये जा रहे चाइल्ड कोविड वार्ड के स्टैट्स की जानकारी ली। सिविल सर्जन ने बताया कि आगामी 2-3 दिनों में चाइल्ड कोविड वार्ड पूरी तरह से तैयार हो जायेगा। सदर अस्पताल में 60 बेड के चाइल्ड कोविड वार्ड के लिए उपायुक्त ने पारा मेडिक्स और डाॅक्टर्स की टेªनिंग नियमित समय अंतराल पर कराने का निदेश दिया। सिविल सर्जन को डीसी ने तीन महीने की ट्रैनिंग शिड्यूल बनाने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान सोनाहातू, बेड़ो और बुण्डू सीएचसी में पीएसए प्लांट लगाने की कार्य प्रगति की भी समीक्षा की गयी। डीसी ने अन्य कोषांगों के कार्यो की भी समीक्षा करते हुए संबंधित नोडल पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।








