spot_img

मार्च 2022 तक रिटायर होने वाले डॉक्‍टरों को मिला 6 माह का सेवा विस्‍तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • कोरोना महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने की दिशा में चिकित्सकों की सेवा को विस्तारित करने का लिया गया निर्णय

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के वैसे चिकित्सक जो मार्च 2022 तक सेवानिवृत होने वाले हैं, उनका अवधि सेवा विस्तार मार्च 2022 अथवा सेवानिवृति की तिथि से छह माह की अवधि, जो भी बाद में हो, तक करने संबंधी स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसे अब स्वीकृति के लिए मंत्रिपरिषद की बैठक में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत इस प्रस्ताव के अंतर्गत झारखंड स्वास्थ्य सेवा के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक संवर्ग में मई 2021 से सितंबर 2021 तक सेवानिवृत होने वाले चिकित्सकों की एक बार के लिए आगामी मार्च 2022 तथा अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 तक सेवानिवृत होने वाले चिकित्सकों की सेवानिवृति , सेवानिवृत होने की तिथि से छह माह की अवधि तक किया जाएगा।

Read More :रिटायरमेंट के दिन ही फंदे से लटकी मिली असिस्‍टेंट एक्‍साइज कमिश्‍नर की लाश, सुसाइड नोट में लिखा…  

कोरोना से निपटने के लिए उठाया जा रहा कदम

कोविड -19 महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने एवं समुचित चिकित्सा व्यवस्था राज्य के निवासियों को उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। राज्य में चिकित्सकों की कमी है। गैर शैक्षणिक संवर्ग में स्वीकृत बल 2316 की तुलना में 1597 और शैक्षणिक संवर्ग मं स्वीकृत बल 591 के विरुद्ध 285 चिकित्सक कार्यरत हैं। अगले एक वर्ष में गैर शैक्षणिक संवर्ग के 44 और शैक्षणिक संवर्ग के 15 चिकित्सक सेवानिवृत हो जाएंगे। ऐसे में कोरोना से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्य सरकार ने पदस्थापित वैसे चिकित्सक जो मई 2021 से मार्च 2022 के बीच सेवानिवृत हो रहे हैं, की सेवा लोक और राज्य हित में विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

Read More :कोरोना संक्रमित पत्रकारों के इलाज का खर्च उठाएगी राज्य सरकार, मौत पर परिवार को 5 लाख की मदद

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...