गैंगरेप की शिकार बच्ची को मिली नई जिंदगी, दरिंदगी देख कांप उठे डॉक्टर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Rajasthan(Alwar) : राजस्थान के अलवर में गैंगरेप की शिकार एक मुक बधिर बच्ची को जयपुर के साथ डॉक्टरों की टीम ने आठ घंटे तक ऑपरेशन कर के बचा लिया है। 16 साल की नाबालिग के साथ जिस तरह से बलात्कार हुआ, ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर भी उस दरिंदगी को देखकर कांप उठे। न केवल गैंगरेप किया गया था, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट्स को नुकीली चीज से वार कर जख्मी कर दिया गया था। प्राइवेट पार्ट में नुकीली चीज डाली गई थी,  जिससे उसका प्राईवेट पार्ट और मलद्वार एक हो गए थे। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन के बाद अब पीड़िता खतरे से बाहर है।

घटना के 2 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए गैंगरेप अपराधी

मंगलवार की रात अलवर में डॉक्टरों ने खून रोकने की बहुत कोशिश की मगर रक्तस्राव नहीं रुका तो घायलावस्था में किशोरी को जयपुर लाया गया। यहां पर डॉक्टरों का कहना है कि अब वह खतरे से बाहर है। इधर, दो दिनों बाद भी अपराधी पकड़े नहीं गए हैं। पुलिस का कहना है कि 25 किलोमीटर के दायरे में 300 से ज्यादा CCTV फ़ुटेज खंगाले गए हैं, मगर अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है कि आखिर एक मूक बधिर बच्ची कैसे दरिंदों के हाथ लगी थी। इस पीड़ित बच्ची के माता पिता मजदूर हैं। पीड़िता के अलावा उनकी एक बेटी और एक बेटा और हैं।

अलवर में कैंप कर रही एफएसएल की टीम

जयपुर से FSL की टीम अलवर में कैंप किए हुए है। असिस्टेंट डायरेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि रेप के बाद ओवर ब्रिज पर गाड़ी रोककर लड़की को वहां से नीचे फेंक दिया गया था। बच्ची का इलाज कर रहे JK लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अरविंद शुक्ला ने कहा कि अब वह खतरे से बाहर है, मगर डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

पीड़िता को 6 लाख का मुआवजा

 बच्ची की हालत जानने पहुंची राजस्थान की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने भरोसा दिलाया कि अपराधी जल्दी पकड़े जाएंगे। साथ ही उन्होंने पीड़िता के लिए छह लाख रुपये मुआवजे का एलान किया, जिसमें पांच लाख रुपये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से मुआवजा दिया गया है, जबकि एक लाख रुपया महिला विकास मंत्रालय की तरफ से दिया गया है। अलवर से आने वाले सामाजिक न्याय मंत्री टीकाराम जूली ने भी अलवर में परिजनों को साढ़े 3 लाख रुपया की आर्थिक सहायता दी है।

इसे भी पढ़ें : कार से टक्‍कर के बाद 50 फीट दूर तक उछला ऑटो, 3 की दर्दनाक मौत

इसे भी पढ़ें :पति संग Liplock करती दिखीं Bhagyashree, शेयर किया वीडियो

इसे भी पढ़ें : प्राइवेट दफ्तर बंद करने का आदेश, रेस्टोरेंट और बार भी नहीं खुलेंगे…

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

NIA की बड़ी कार्रवाई, चप्पल दुकानदार के यहां रेड…

Kohramlive : बिहार के सीमावर्ती किशनगंज में शुक्रवार तड़के...

मानसून 2026 पर IMD का बड़ा अपडेट, जानें क्या…

Kohramlive : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून 2026...

बच्चों का ऐसे बनेगा आधार कार्ड, फ्री में होता है यह काम…

Kohramlive : आज के दौर में आधार कार्ड सिर्फ...

Royal Enfield की नई Bullet 650 लॉन्च, कीमत जानें…

Kohramlive : रॉयल अंदाज, भारी आवाज और सड़क पर...

BSNL में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...