UP : सरकारी अस्पताल व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी के सुल्तानपुर के लम्भुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात रहे सीनियर चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार का एक महिला नर्स के साथ आपत्तिजनक बातचीत वाला ऑडियो क्लिप वायरल हो गया है। ऑडियो में डॉक्टर को महिला स्वास्थ्यकर्मी से अशोभनीय बातें करते हुये सुना जा सकता है। वह कहते हैं, “मुझे तुम्हारा प्यार चाहिये, मैं तुम्हारा पूरा ख्याल रखूंगा…किसी को पता नहीं चलेगा… अगर तुम नहीं तो अपनी किसी सहेली से मिलवा दो, जो पैसा लगेगा देंगे…” महिला स्वास्थ्यकर्मी इस बातचीत से असहज होकर कॉल काट देती है।
महिला कर्मी ने यह ऑडियो मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को सौंपते हुये लिखित शिकायत दर्ज कराई। CMO डॉ. भारत भूषण ने मामले की गंभीरता को देखते हुये जांच टीम गठित कर दी है। टीम दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। खबर है कि यह ऑडियो उस समय का है जब डॉ. अनिल कुमार लम्भुआ CHC के अधीक्षक थे। हाल ही में उनका तबादला कादीपुर में किया गया है। 13 अक्टूबर को एक महिला की इलाज के अभाव में मौत के बाद उन्हें हटाया गया था। अब यह नया ऑडियो कांड पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा रहा है। हालांकि इस वायरल ऑडियो का Kohramlive.com पुष्टि नहीं करता है।






