करें योग, रहें निरोग

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क :  दुनिया में सबसे पहले योग के बारे में भगवान शिव ने बताया। इसीलिए भगवान शिव को आदियोगी के नाम से भी जाना जाता है। योग, मन और शारीरिक गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है, परंतु आज के युवा पीढ़ी योग से ज्यादा जिम को तवज्जो देते हैं। योग से रोग को भगाया जा सकता है, पर जिम देता है आकर्षक पर्सनैलिटी।

इसे भी पढ़ें : बड़े धोखे हैं इस प्यार में… फेसबुकिया लव का खेल, जाना…

योग के फायदे

“योग” शब्द का अर्थ ही है “जुड़ना”, यानि योग से शरीर, मन, चेतना और आत्मा को एकजुट करके संतुलन में लाना।योग हमें शरीर और दिमागी तौर पर मजबूत बनाता है। रोजाना योग से चेहरे पर ताजगी, आंखों पर चमक व सकारात्मक ऊर्जा दिखती है।

नियमित योगाभ्यास से दूर होती है अन‍िद्रा 

शुरुआत में हमें एक अच्छे ट्रेनर की सहायता जरूर लेनी चाहिए। जब शरीर शारीरिक रूप से स्वस्थ होता है, तो मन स्पष्ट, केंद्रित और तनाव पर नियंत्रण होता है। जब आप स्वस्थ होते हैं, तो आप अपने भीतर मन के साथ, दूसरों के साथ और आपके संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ जोड़ सकते हैं। योगासना करते समय आप सांस पर ध्यान देते हैं, सांस पर ध्यान तनाव और चिंता से मुक्त करता है। नियमित योगाभ्यास करने से अनिद्रा को ठीक करने में मदद मिलती है और गहरी नींद आती है, जिसे ऊर्जा को बनाए रखने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें : झरिया में अवैध उत्खनन के दौरान महिला की मौत

उम्र और रोग के अनुसार करें योग का चयन

विभिन्न प्रकार के रोगों के लिए योग एक प्रभावी उपचार है, क्योंकि यह उन लक्षणों को कम कर सकता है, जो कि बीमारियों का कारण बनते हैं, जैसे कि अकड़न, थकान और कमजोरी। हर उम्र के व्यक्ति के लिए योग के फायदे व नुकसान अलग-अलग होते हैं। शुरुआत में योग किसी ट्रेनर के सुझाव से ही करें।

इसे भी पढ़ें : धान के खेत में मिला किशोरी का शव,  गैंगरेप की आशंका

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Boiling Milk : दूध उबालने का सही बर्तन कौन सा? एक छोटी सी गलती से…

भारतीय किचन में केवल खाना नहीं बनता, यहां सेहत भी तैयार होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध उबालने(Boiling Milk) का बर्तन

धूप में चुभता दर्द, कहीं ये Migraine तो नहीं, सच्चाई बता गये डॉ वर्मा…

तपती दोपहर, हल्की सी धूप और अचानक सिर में हथौड़े जैसा दर्द, कई लोग इसे आम सिरदर्द समझकर टाल देते हैं, लेकिन सच ये है कि यह माइग्रेन(Migraine) भी हो सकता है।

Home Tips : चाय-कॉफी के दाग, चुटकियों में हटायें… जानें कैसे

लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि महंगे केमिकल नहीं, घर(Home) की छोटी-छोटी चीजें ही बड़े-बड़े दागों की छुट्टी कर सकती हैं

Hair Style : हेयर स्टाइल से झलकता है आपका असली स्वभाव!…

आईने के सामने खड़े होकर जब आप अपने बाल(Hair)संवारते हैं तो क्या कभी सोचा है, ये सिर्फ स्टाइल नहीं, आपकी पहचान भी बता रहे हैं? जी

चैत्र नवरात्रि शुरू, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना है अलर्ट… जानें

शुभ योग के साथ 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। इस दिन हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ होगा और साथ ही गुड़ी पड़वा भी मनाया जा रहा है। हालांकि, यह तिथि ग्रहों की स्थि