spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

घर बैठे टेस्ट करें Cooking Oil की क्वालिटी, FSSAI ने बताई तरकीब…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive desk: सब्जियों में इस्तेमाल होने वाला कुकिंग ऑयल अगर मिलावटी हो तो हमारी सेहत को बड़ा नुकसान हो सकता है। इसका नियमित सेवन इंसान की उम्र छोटी कर सकता है. तेल की क्वालिटी को खराब करने के लिए मुनाफाखोर में इसमें मेटनिल येलो जैसे किसी रंग या फिर tri-ortho-cresyl-phosphate (TOCP) जैसे केमिकल कंपाउंड का इस्तेमाल करते हैं, जो जानलेवा है।

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर दो वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियोज में तेल की क्वालिटी को परखने का शानदार तरीका बताया गया है। इसके जरिए कोई भी इंसान सिर्फ दो मिनट में तेल की गुणवत्ता को जांच लेगा और मिलावटी तेल खाने से बच जाएगा।

कुकिंग ऑयल की क्वालिटी कैसे परखें ?

यदि खाने के तेल में मेटनिल येलो जैसे किसी कलर का इस्तेमाल हुआ है तो आप बड़ी आसानी से उसे डिटेक्ट कर सकते हैं। FSSAI के मुताबिक, एक टेस्ट ट्यूब में करीब 1ml तेल डालें और करीब 4ml पानी मिलाकर उसे अच्छी तरह से मिलाएं। अब किसी अन्य ट्यूब में इसका 2ml मिक्सचर डालें और फिर 2ml कॉन्सेंट्रेटिड हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाएं।

आप देखेंगे कि शुद्ध तेल की ऊपरी लेयर का कलर बिल्कुल नहीं बदलेगा। जबकि मिलावटी तेल की ऊपर लेयर का रंग बदल जाएगा। इस तरह आप शुद्ध और मिलावटी तेल के बीच का फर्क आसानी से समझ पाएंगे।

TOCP वाले मिलावटी तेल को कैसे पहचानें?

FSSAI ने TOCP की मदद से तैयार मिलावटी तेल को जांचने की भी तरकीब साझा की है। तेल में केमिकल कम्पाउंड का इस्तेमाल हुआ है या नहीं, इसे समझने के लिए एक सिंपल सा टेस्ट करें। सबसे पहले दो अलग-अलग ग्लास में करीब 2ml तेल लें। इसके बाद दोनों ग्लास में मक्खन का एक छोट सा टुकड़ा डालें।

मक्खन डालने के थोड़ी देर बाद आपको शुद्ध तेल के रंग में किसी तरह का बदलाव नजर नहीं आएगा। लेकिन मिलावटी तेल की ऊपरी परत का रंग बदलकर लाल पड़ जाएगा। बाजार से तेल खरीदने के बाद उसे खाने से पहले आपको इसी तरह तेल की क्वालिटी चेक कर लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें :

लो BP में ज्यादा नमक खाना सही या गलत… जानें

Kohramlive : ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन होने पर अक्सर...

घुटने-कलाई का दर्द अगर बार-बार हो रहा है तो न करें इग्नोर… जानें

Kohramlive : आर्थराइटिस यानी गठिया का नाम सुनते ही...

दिनभर की थकान को कहें अलविदा, केवल 15 मिनट की इस योग से…

Kohramlive : भागती-दौड़ती जिंदगी, घंटों कुर्सी पर बैठकर काम...

नई स्टडी का खुलासा: यंग एज में डायबिटीज सबसे बड़ा विलेन…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली ने भारत के सामने दो...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: