Kohramlive : सिरदर्द, बुखार और बदन दर्द में सबसे ज्यादा ली जाने वाली Paracetamol और Ibuprofen पर नया खतरे का अलार्म बजा है। ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ ऑस्ट्रेलिया की स्टडी में पाया गया कि ये दवाइयां चुपचाप शरीर में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस बढ़ा रही हैं। नतीजा, बैक्टीरिया एंटीबायोटिक्स के खिलाफ मजबूत हो रहे हैं, जिससे साधारण संक्रमण भी जानलेवा साबित हो सकते हैं।
रिसर्च के नतीजे
- Paracetamol और Ibuprofen को एंटीबायोटिक Ciprofloxacin के साथ टेस्ट किया गया।
- E. coli बैक्टीरिया पर प्रयोग में पाया गया कि दवाइयां बैक्टीरिया में तेज म्यूटेशन करवा रही हैं।
- सिर्फ Ciprofloxacin ही नहीं, कई अन्य एंटीबायोटिक भी बेअसर हो गईं।
क्यों है खतरनाक
- ये दोनों दवाइयां अब तक सुरक्षित मानी जाती थीं, हर घर की फर्स्ट-एड बॉक्स में मौजूद।
- लेकिन बार-बार और बिना ज़रूरत इनके सेवन से बैक्टीरिया “सुपरबग्स” का रूप ले सकते हैं।
- डॉक्टरों की चेतावनी, साधारण बुखार और मामूली जख्म भी भविष्य में लाइलाज हो सकते हैं।
वैश्विक संकट
- WHO पहले ही Antimicrobial Resistance को दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ चुनौती मान चुका है।
- 2019 में ही यह समस्या 12.7 लाख मौतों की वजह बनी।
- अगर दवाओं पर नियंत्रण नहीं हुआ तो भविष्य में सामान्य बीमारियों का इलाज भी नामुमकिन हो सकता है।
क्या करें
- दवाइयां सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर लें।
- छोटे-मोटे दर्द या बुखार में तुरंत दवा न खायें।
- एंटीबायोटिक और OTC दवाओं का अनावश्यक इस्तेमाल बंद करें।
याद रखें – “कोई भी दवा पूरी तरह हानिरहित नहीं होती।” राहत देने वाली यही दवाइयां कभी-कभी छिपकर हमारी सेहत को सबसे बड़ा खतरा भी बना सकती हैं।








