spot_img

12:00 बजे लेट नहीं, 3:00 बजे भेंट नहीं

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : 12:00 बजे लेट नहीं, 3:00 बजे भेंट नहीं… यह हाल सरकारी दफ्तर का। यहां सरकारी काम से आ रहे आसपास के ग्रामीणों को निराश लौटना पड़ रहा है, क्योंकि दफ्तर में सीओ, प्रधान लिपिक सहित कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। सुबह 11 बजे तक भी सरकारी कर्मचारी दफ्तर में नजर नहीं आते।

धनकटनी के कारण लोग ज्यादा समय तक नहीं करते इंतजार

ग्रामीण सुबह से ही काम कराने दफ्तर आते हैं, पर धनकटनी की वजह से ज्यादा देर वहां रुक नहीं सकते। वे बैरंग ही लौट जाते हैं। वहीं जब वे खेत से काम करके तीन बजे लौटते हैं, तो भी दफ्तर में कोई नहीं रहता। इससे लोगों को परेशानी हो रही है और उनके काम नहीं हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ अधिकारी अभी कोरोना संक्रमित हैं, इसलिए घर से ही काम कर रहे हैं। लेकिन वे कहते हैं कि आम दिनों में हालात ऐसे ही रहते हैं। यह हाल है रांची के ओरमांझी अंचल कार्यालय

इसे भी पढ़ें : बिना ड्राइवर दौड़े ट्रक ने महिला को रौंदा, चलते ट्रक से गिरकर चालक की मौत

कैंपस के क्वार्टर में नहीं रहते ज्यादातर कर्मचारी

ब्लॉक के कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रखंड मुख्यालय कैंपस में ही आवास आवंटन भी किया गया है लेकिन कुछ लोगों के अलावा अधिकतर कर्मचारी कैंपस में न रहकर अपने घर से ही आना-जाना कर रहे हैं। इस कारण कर्मचारी देर से ड्यूटी पहुंचते और जल्दी चले जाते हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी के झगड़े में लगाई आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित