spot_img

ज्ञानेश कुमार बोले, लोकतंत्र की रीढ़ हैं BLO…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Deoghar : लोकतंत्र की बुनियाद पर सोमवार को देवघर में सशक्त संवाद गूंजा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने तपोवन स्थित श्री श्री मोहनानंद विद्यालय में आयोजित बीएलओ संवाद कार्यक्रम में साफ शब्दों में कहा कि “जैसे लोकतंत्र का आधार शुद्ध मतदाता सूची है, वैसे ही शुद्ध मतदाता सूची का आधार उसे तैयार करने वाले BLO हैं।” उन्होंने BLO (Booth Level Officer) को लोकतंत्र के “अदृश्य नायक” बताते हुये लक्ष्य रखा, कोई भी पात्र भारतीय मतदाता सूची से न छूटे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पहले घर-घर सत्यापन के दौरान कई BLO के पास पहचान पत्र नहीं होते थे, जिससे लोगों में संशय रहता था। अब भारत निर्वाचन आयोग ने BLO का आधिकारिक पहचान पत्र जारी कर दिया है। डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन में अब संकोच नहीं, भरोसा है।

झारखंड में SIR की तैयारी पुख्ता

देशभर में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण (SIR) चरणबद्ध तरीके से जारी है। झारखंड में औपचारिक घोषणा भले बाकी हो, पर देवघर के BLO की तैयारी और प्रक्रिया की समझ देखकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने भरोसा जताया कि  पारदर्शिता और पूर्णता के साथ पुनरीक्षण संपन्न होगा। वहीं, कार्यक्रम में BLO ने अपनी कार्यकुशलता से मंच को मजबूत किया। प्रमिला यादव गहन पुनरीक्षण की आवश्यकता, गुलशन परवीन उम्र के आधार पर A, B, C, D श्रेणियों में मैपिंग, गीता कुमारी मतदाता सूची मैपिंग, दीपम कुमारी मैपिंग के 8 चेकपॉइंट्स, राखी देवी, संगीता देवी घरों को नोशनल नंबर देने की प्रक्रिया पर जोर दिया। कुमारी प्रिया फॉर्म 6, 7, 8 का उपयोग करने एवं रजिया खातून महिला मतदाताओं की मैपिंग पति नहीं, माता-पिता से करने की पहल की मुख्य चुनाव आयुक्त ने खुलकर सराहना की। देवघर के BLO की दक्षता से प्रभावित होकर ज्ञानेश कुमार ने घोषणा की कि नई दिल्ली स्थित IIIDEM में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में देवघर के BLO को भी आमंत्रित किया जायेगा। मीडिया से बातचीत में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि  “बीएलओ चुनाव आयोग के प्रहरी और आधार स्तंभ हैं।” दो दिवसीय देवघर–दुमका प्रवास के दौरान उन्होंने बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ के दर्शन की जानकारी भी दी। ज्ञानेश कुमार ने दो टूक कहा कि मतदाता सूची में गैर नागरिक का नाम संविधान के खिलाफ है। इसी वजह से 12 राज्यों में SIR शुरू हुई।  जल्द ही पूरे देश में लागू होगा। इसका एकमात्र उद्देश्य है कि  केवल पात्र भारतीय नागरिकों को मतदान का अधिकार मिले। मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, देवघर के DC नमन प्रियेश लकड़ा, SDO रवि कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती सहित कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...