UP : संभल के SP कृष्ण कुमार बिश्नोई अपने विदाई समारोह में बोलते-बोलते भावुक हो गये। उनकी आंखों से आंसू छलके तो पास बैठे DM अंकित खंडेलवाल भी खुद को रोक नहीं सके। देखते ही देखते DM की आंखें भी नम हो गईं। इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। IPS अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने करीब एक साल 11 महीने यानी लगभग 770 दिनों तक संभल के SP की जिम्मेदारी संभाली। शासन स्तर पर हुये IPS अधिकारियों के तबादले के बाद उनका ट्रांसफर बिजनौर कर दिया गया है। अब वह बिजनौर में नई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, वहीं, IPS विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल का नया SP बनाया गया है। विदाई समारोह में केके बिश्नोई अपने कार्यकाल की यादों को साझा कर रहे थे। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर किये गये कामों का जिक्र किया। खास तौर पर नवंबर 2024 में हुई संभल हिंसा के दौरान सामने आई चुनौतियों को याद करते हुये उन्होंने पुलिसकर्मियों के योगदान की सराहना की। लेकिन यादों का सिलसिला आगे बढ़ा तो आवाज में भावनाएं उतर आईं। शब्द लड़खड़ाने लगे और आंखों से आंसू निकल पड़े। मंच पर बैठे DM अंकित खंडेलवाल ने जब SP को भावुक होते देखा तो उन्होंने उन्हें संभाला और पानी पिलाया। यादों ने DM की आंखों को भी नम कर दिया। समारोह के बाद जब कृष्ण कुमार बिश्नोई अपनी गाड़ी से रवाना होने लगे, तो पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी को धक्का देकर विदाई दी।
Sambhal, Uttar Pradesh: Sambhal SP Krishna Kumar Bishnoi became emotional during his farewell ceremony, with tears welling up as he interacted with district police officers and staff. Police personnel recalled his tenure and extended their best wishes, while DM Ankit Khandelwal… pic.twitter.com/nYTeqYhW3w
— IANS (@ians_india) August 22, 2026








