Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव में पुलिस का खौफ एक बार फिर साफ दिखा। इलाके के चर्चित और सख्त मिज़ाज थाना प्रभारी कृष्णा कुमार गुप्ता ने नकली अंग्रेजी शराब के कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुये दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। SP अंजनी अंजन के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को सूर्यमंदिर के पास की गई छापेमारी में पुलिस ने 18 बोतल नकली अंग्रेजी शराब बरामद की। पकड़े गये आरोपियों की पहचान गुलशन कुमार (20) और रौशन कुमार (19), निवासी गोंदलपुरा, बड़कागांव के रूप में हुई है।दोनों के खिलाफ बड़कागांव थाना कांड संख्या 17/26 के तहत BNS की धाराएं 274, 275, 349 और उत्पाद अधिनियम की धारा 47(A) में केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानेदार कृष्णा कुमार गुप्ता ने दो टूक चेतावनी दी कि “बड़कागांव में अवैध शराब या किसी भी गैरकानूनी धंधे के लिए कोई जगह नहीं है। कानून तोड़ोगे तो सीधे जेल जाओगे।”
बड़कागांव में नकली शराब माफिया पर सीधा वार
Date:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…
Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...
सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!
Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...
डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…
Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...
प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…
Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...
मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…
Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...



