Ranchi : कभी कागजों और खातों में उलझी रहने वाली ग्रामीण अर्थव्यवस्था अब एक नये दौर में कदम रख रही है, झारखंड(Jharkhand) में आज एक ऐसी पहल की शुरुआत हुई है, जो गांवों की आर्थिक धड़कनों को सीधे डिजिटल दुनिया से जोड़ देगी। इसको लेकर आज झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) और इंडियन बैंक के बीच CLF (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) के लिये डिजिटल पेमेंट गेटवे विकसित करने को लेकर MoU साइन हुआ।
इसमें JSLPS के मुख्य परिचालन पदाधिकारी विष्णु चरण परिदा एवं इंडियन बैंक के क्षेत्र महाप्रबंधक महेंद्र बाजपेयी ने हस्ताक्षर किये। यह पहल देश में पहली बार CLF स्तर पर पेमेंट गेटवे लागू करने की शुरुआत है। यानी अब झारखंड पूरे देश के लिये एक मॉडल स्टेट बनकर उभरेगा।
Jharkhand में इस Digital गेटवे से यह बदलेगा
अब CLFs, VOs, SHGs और विक्रेताओं के बीच सुरक्षित डिजिटल लेन-देन हो सकेगा। रियल-टाइम ट्रैकिंग, पारदर्शिता और जवाबदेही एवं तेज और आसान भुगतान प्रणाली होगी। यानी सब कुछ एक क्लिक पर संभव होगा। इस सिस्टम की खासियत यह है कि यह पेमेंट गेटवे सिर्फ ऐप नहीं, बल्कि एक मजबूत डिजिटल ढांचा है। इसमें मेकर–चेकर–अप्रूवर सिस्टम, डिजिटल सिग्नेचर (DSC), बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, MIS रिपोर्टिंग, PFMS, eFMS, LokOS, Swalekha से इंटीग्रेशन एवं रोल-बेस्ड एक्सेस कंट्रोल रहेगा।
इसे भी पढ़े : JDU की नई टीम जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़े : Bihar : रंगेहाथ दबोचे गये लिपिक और…
पहले चरण में ऋण और भुगतान लेन-देन शामिल है, वहीं, 6 CLFs में पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो बहुत जल्द ही पूरे राज्य के सभी वित्तीय लेन-देन इस प्लेटफॉर्म से जुड़ जायेंगे। इस पहल से सबसे ज्यादा फायदा महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को होगा। क्योंकि अब उनका पैसा सुरक्षित भी होगा और हर लेन-देन पारदर्शी भी होंगे। इस मौके पर JSLPS और इंडियन बैंक के कई आला अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल को झारखंड के ग्रामीण विकास की नई दिशा बताया।
इसे भी पढ़े : Bihar : 40 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
इसे भी पढ़े : Ranchi : जमीन का खेल और खू’न का अंजाम, म’रने से पहले खोल गया सारा राज…
इसे भी पढ़े : CM हेमंत से मिले नव पदस्थापित अफसर… देखें






