Kohramlive desk: देश में अब पेट्रोल के बाद Diesel की कीमतें 100 रुपये के पार चली गई हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से देश में वाहन ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले कुछ दिन में भारत द्वारा आयातित कच्चे तेल का औसत दाम 78 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (RPDA) के मुताबिक, जयपुर में डीजल के दाम आज यानी 4 अक्टूबर 2021 को 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं। दामों में बढ़ोतरी होने के बाद जयपुर (Jaipur) में पेट्रोल के दाम (Petrol Prices Today) 109.40 रुपये और डीजल 100.10 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। आरपीडीए के मुताबिक, राजस्थान के बॉर्डर वाले जिलों में कीमतें जयपुर के मुकाबले और अधिक हैं. एसोसिएशन ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से ग्राहक ही नहीं डीलर्स भी परेशान हो रहे हैं।
4 महानगरों में Petrol-Dieselका भाव
- दिल्ली पेट्रोल 102.39 रुपये और डीजल 90.77 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई पेट्रोल 108.43 रुपये और डीजल 98.48 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई पेट्रोल 100.01 रुपये और डीजल 95.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता पेट्रोल 103.07 रुपये और डीजल 93.87 रुपये प्रति लीटर
यहां 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है.
इस तरह चेक करें अपने शहर का रेट्स
देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीज़ल के नए रेट जारी करती है। नए रेट्स के लिए आप वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी रेट चेक कर सकते है। आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं। आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा। अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा।
CNG-PNG के बढ़े दाम
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद लोगों का एक बार और झटका लग चुका है। दिल्ली समेत अन्य शहरों में सीएनजी और पीएनजी (PNG-CNG) की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली में आज सीएनजी की कीमत 2.28 रुपये बढ़ाई गई है।








