पुणे : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज चेन्नई सुपर किंग्स की कमान एक बार फिर संभाल ली। धोनी के कप्तान बनते ही टीम में जान आ गई। खराब फाम से जूझ रहे ओपनरों ने आज शानदार बैटिंग की। ऋतिराज गायकवाड ने 57 गेंद में 99 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि गायकवाड अपना शतक बनाने से चूक गये और नटराजन की गेंद पर भुवनेश्वर को कैच थमा बैठे। वहीं ओपनर डेवोन कॉनवे ने भी शानदार बल्लेबाजी की। कॉनवे 55 गेंद में 85 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली। खबर लिखे जाने पर चेन्नई की टीम एक मजबूत स्थिति में नजर आई। हालांकि सीएसके के 202 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी तेज शुरुआत की है। टीम ने 2 ओवर में 24 रना बना लिये थे।
यहां याद दिला दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन अबतक बेहतरीन नहीं गया है। सीएसके अपने 8 में से 6 मैच गंवा चुकी है। सीएसके ने एक बयान में कहा था कि रवींद्र जडेजा और टीम मैनेजमेंट ने एमएस धोनी से फिर कमान संभालने की अपील की। क्योंकि रवींद्र जडेजा के कप्तान बनने से उनके परफॉर्मेंस पर फर्क पड़ रहा था, ऐसे में टीम के हित में एमएस धोनी ने ये अपील स्वीकारी है।
Read More : सुहागरात में क्या भूल हुई जो दुल्हन ने पति को चप्पल से धोया, देखें
Read More : बेटे को छुड़ाने आई महिला से थाना में ही मसाज कराने लगे दारोगा जी… देखें वीडियो
Read More : यह पांच बच्चे हो गए अनाथ… देखें कैसे
Read More : वरमाला के वक्त बोला दूल्हा- “शादी के बाद तुम्हें भी…” देखिये फिर क्या हुआ
Read More : आखिरकार भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने मांगा तलाक… देखें क्यों




