Dhanbad : धनबाद में इस बार इम्तिहान से ज्यादा इंतजाम चर्चा में है। झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा(JPSC) को लेकर जिले में 46 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। 19 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा में 17 हजार से ज्यादा अभ्यार्थी अपनी किस्मत अजमायेंगे। कदाचार पर सीधा FIR करने का निर्देश दिया गया है।
JPSC परीक्षा में कड़े जांच के निर्देश
धनबाद के DC आदित्य रंजन के निर्देश पर सभी केंद्रों पर सिंगल गेट सिस्टम लागू किया गया है। वहीं, हर अभ्यर्थी की कड़ी जांच होगी। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही प्रवेश मिलेगा। यानी, बिना पहचान, नहीं मिलेगी एंट्री। परीक्षा केंद्र के आसपास 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, पूरी तरह बैन रहेगी। किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर सख्त रोक लगा दी गई है।
इसे भी पढ़े :रांची Airport से इन शहरों के लिए बढ़ीं उड़ानें… जानें
इसे भी पढ़े :Electricity : बिजली पर बवाल, रांची में सड़कों पर उतरी BJP…
सुरक्षा कारणों से केंद्र और स्ट्रांग रूम के पास मीडिया की एंट्री प्रतिबंधित कर दी गई है। सिर्फ अधिकृत कर्मियों को ही अनुमति दी गई है। दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं, पूरे समय जिला कंट्रोल रूम एक्टिव रहेगा।
इसे भी पढ़े :Chouparan : सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल का शानदार रहा 10वीं बोर्ड रिजल्ट…
इसे भी पढ़े :JAC ने जारी किया 9वीं बोर्ड का रिजल्ट, ये जिला रहा टॉप पर… जानें
इसे भी पढ़े :Gumla : नहाने गईं पांच सहेलियां, हो गया…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






