DHANBAD : झारखंड के धनबाद रेलवे स्टेशन से पश्चिम बंगाल के आसनसोल जा रहे स्विफ्ट कार चालक का मर्डर कर दिया गया। मृतक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यात्री बनकर कार में सवार हुए लुटेरों के गिरोह ने चालक को गोली मार दी। इसके बाद शव को कुल्टी थाना क्षेत्र के बेनग्राम के नजदीक NH-दो के किनारे फेंक दिया। लुटेरे कार लेकर फरार हो गए। घटना सोमवार देर रात की है। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी में कैद है वारदात
विकास धनबाद के मटकुरिया इलाके का रहने वाला था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार चालक कुछ लोगों को धनबाद स्टेशन से लेकर आसनसोल आ रहा था। इसकी जानकारी उसने पहले अपने परिवार वालों को दी थी। इसके बाद युवक का शव सड़क किनारे से बरामद किया गया। सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद है। सोमवार रात करीब 1:45 बजे एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर शव दिखने की सूचना दी। मृतक की जेब से घर का फोन नंबर मिला। इसके बाद परिवार ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
इसे भी पढ़ें : जमाने भर में बढ़ी घर की शान बेटियों से…
इसे भी पढ़ें : महिलाओं के माध्यम से राज्य की तस्वीर बदलना चाहती है सरकार : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :बिहार में जेडीयू ने जारी की अपने MLC प्रत्याशियों की लिस्ट
इसे भी पढ़ें :डॉक्टर इंजेक्शन कभी हाथ में और कभी कमर में क्यों लगाते हैं, जानें
इसे भी पढ़ें :67वीं BPSC PT परीक्षा फिर स्थगित, नवोदय एग्जाम की आयोग ने बढ़ाई तारीख
इसे भी पढ़ें :1 रुपये में घर लाएं Scooty, इस कंपनी का 11 मार्च तक ऑफर!
इसे भी पढ़ें :दो साल बाद विदेशी उड़ानों को हरी झंडी, जानिये कब से शुरू होगी फ्लाइटें
इसे भी पढ़ें :Election रिजल्ट आने से पहले CM दूह रहे बकरी, देखें वीडियो…




