रांची : सूबे के सात जिलों के कुल 32 थानों के थानेदारों से सात बिन्दु पर जानकारी ली गई। यह जानकारी डीजीपी एमवी राव ने शुक्रवार को ली। वहीं इस मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी एडीजी अजय कुमार सिंह, अनिल पालटा, मुरारी लाल मीणा, आईजी नवीन कुमार सिंह, सुमन गुप्ता, प्रिया दुबे, साकेत कुमार सिंह और रांची प्रक्षेत्र के डीआईजी अखिलेश कुमार झा तथा ए विजयालक्ष्मी मौजूद थीं।
जिन सात बिन्दु पर जानकारी ली गई, वह क्रमश इस तरह से हैं :
- मुख्य अपराध और विधि व्यवस्था की समस्या एवं क्या है चुनौती
- पिछले छह माह में चुनौतियों से निपटने के लिए क्या कार्रवाई की गई। वहीं एक समस्या के बारे में भी पूछा गया।
- उनके किसी काम में राजनीतिक या नौकरशाही का किसी प्रकार का हस्तक्षेप।
- थाना में पधाधिकारी, बल या किसी प्रकार की साधन संसाधन की ऐसी कोई कमी जो कार्यक्षमता को प्रभावित करती हो
- थानों में जैसे भवन, शौचालय, हाजत, फर्नीचर, वाहन या संचार की कोई कमी।
- कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अपने वरीय अधिकारियों से क्या मदद चाहते हैं
- ऐसी कोई समस्या जो सामने लाना चाहते हैं
जिन थानेदारों से रुबरु हो कर जानकारी ली गई उनमें गुमला के नगर थाना, सिसई थाना, घाघरा थाना, कामडारा थाना, चैनपुर थाना, लोहरदग्गा के नाग थाना, कुडु थाना, सेनहा थाना, सेरेंदाग थाना, लातेहार थाना, बालूमाथ थाना, मनिका थाना, छिपादोहर थाना एवं चंदवा थाना। गढ़वा के नगर थाना, मेराल थाना, रंका थाना तथा नगर उंठारी थाना। रामगढ़ के नगर थाना, रजरप्पा थाना, भुरकुंडा थाना एवं मांडू थाना। चतरा के पत्थलगढ़ा थाना, पीपरवार थाना, राजपुर थाना एवं हंटरगंज थाना। गिरिडीह के नगर थाना, जमुआ थाना, बगोदर थाना पीरडांर थाना, निमियाघाट थाना तथा बेंगाबाद थाना शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : हे भगवान, कौन बचायेगा इस मासूम बिटिया की लाज… घिन आता है बाप पर, नारियल का तेल लगा…






