spot_img

जम्मू कश्मीर में डीजी लोहिया की बड़ी बेरहमी से हत्या, राज खोलेगी पुलिस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : जम्मू कश्मीर के जेल के डीजी हेमंत लोहिया की हत्या कर दिये जाने की फैली खबर के बाद तहलका मच गया। उन्हें उनके घर के अंदर ही मारा गया। बड़ी बेरहमी से गला रेत कर मर्डर किया गया। घर के जिस कमरे में उनका मर्डर किया गया, उस घर के अंदर आग भी लगाई गई थी। मतलब डीजी की हत्या करने के बाद उन्हें जलाने की कोशिश भी कई गई। 57 साल के डीजी लोहिया की हत्या कर दिये जाने की खबर पाकर जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह और एडीजीपी मुकेश सिंह सहित कई छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। डेड बॉडी देख पुलिस अधिकारियों ने शंका जताई है कि उनके बदन पर कई बार घातक हथियार से प्रहार किया गया है। वहीं एक बोतल को तोड़ गला रेता गया। उनका गला घोंटने का भी प्रयास किया गया। वर्ष 1992 बैच के IPS हेमंत लोहिया की हत्या के बाद से गायब उनके घरेलू सहायक यासिर अहमद को गिरफ्त में ले लिया है। वह आक्रमक तेवर का है। डीजी मर्डर केस में कोई आतंकी कनेक्शन तो नहीं, इस बिंदु पर भी गहराई से तहकीकात की जा रही है। मारे गये डीजी लोहिया की बेटी लंदन में है, वहीं बेटा IT सेक्टर में है। संभवत इसी साल दिसम्बर में बेटा की शादी होने वाली थी।

शुरूआती जांच में अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार डीजी लोहिया के उनके आवास में तैनात चौकीदारों ने उनके कमरे के अंदर आग लगी हुई देखी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देख हर कोई दंग रह गया। गला रेतने के लिये ‘केचप’ की टूटी हुई बोतल का इस्तेमाल किया गया। बड़ी बेरहमी से डीजी लोहिया की हत्या की गई। उनकी हत्या के बाद से पुलिस के अधिकारी दुखी हैं। अधिकारियों ने गहरा दुख जताया है। गिरफ्त में लिये गये यासिर अहमद ने अबतक कुछ नहीं उगला है। वह काफी आक्रामक किस्म का है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...