Ranchi : झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल बातचीत की। जिसके बाद वांगचुक की अपील पर देवेंद्र महतो ने जल ग्रहण कर लिया। देवेंद्र महतो ने बताया कि वह 25 जुलाई से सत्याग्रह और 2 अगस्त से भूख हड़ताल पर थे। लगातार अनशन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने भी चेतावनी दी थी कि पानी नहीं पीने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ सकता है।
वीडियो कॉल के दौरान सोनम वांगचुक ने उनसे कहा, “कृपया पहले पानी पीजिये। यह आत्महत्या जैसा कदम है। आंदोलन जारी रखिये, लेकिन अपनी जान खतरे में मत डालिये। उम्मीद है सरकार आपकी बात सुनेगी और सही फैसला लेगी।” देवेंद्र महतो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि सोनम वांगचुक ने आंदोलन को लेकर उनका हौसला बढ़ाया और मार्गदर्शन दिया। उन्होंने वांगचुक से रांची आकर आंदोलनरत छात्रों का मनोबल बढ़ाने का भी आग्रह किया। गौरतलब है कि देवेंद्र महतो JPSC-JSSC-CGLऔर अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में भूख हड़ताल कर रहे थे। उनका कहना है कि झारखंड में वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर सवाल उठते रहे हैं।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Student leader and JLKM leader Devendra Nath Mahato ended his indefinite hunger strike at Jaipal Singh Munda Stadium. https://t.co/PSK27CQw1p pic.twitter.com/4HHyP9Tyob
— ANI (@ANI) August 5, 2026
देश के प्रख्यात इनोवेटर श्री सोनम वांगचुक सर से वीडियो कॉल से सीधे संवाद करने का अवसर।
उन्होंने हमारे आंदोलन के प्रति अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन, प्रेरणादायी विचार एवं हौसला प्रदान किया। उनके आग्रह पर हमने जल ग्रहण किया। साथ ही, उनसे रांची आकर आंदोलनरत छात्रों का मनोबल बढ़ाने का… pic.twitter.com/qktmMyfTtQ— Devendra Nath Mahto (@DevendraNathMa9) August 5, 2026







