spot_img
spot_img

237 गांवों का बनेगा विकास विजन 2030

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अब विकास की नई इबारत लिखी जायेगी। ‘मिशन आदि कर्मयोगी’ के तहत पहले चुने गये 113 गांवों के साथ-साथ 124 और गांवों को जोड़ा गया है। अब कुल 237 गांवों के लिये ग्रामीणों के सुझाव और जरूरतों को आधार बनाकर ‘ग्राम विकास विजन 2030’ तैयार किया जायेगा। यह योजना अगले पांच सालों के लिये होगी, जिसमें ‘बॉटम टू टॉप’ मॉडल अपनाया जायेगा। यानी हर गांव के लोग मिलकर तय करेंगे कि उन्हें किन चीजों की सबसे ज्यादा जरूरत है। इन्हीं जरूरतों पर आधारित ‘विलेज एक्शन प्लान’ बनेगा, जो आगे जाकर सरकारी बजट का हिस्सा बनेगा।

जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी 237 गांवों में मूलभूत सुविधाओं का आकलन करने का निर्देश दिया। इसमें खास तौर पर आदि सेवा केंद्र भवन और वॉल राइटिंग, आवासहीनों की सूची, पेयजल और पक्की सड़क, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी भवन, मोबाइल टावर और कृषि गोदाम, सोलर स्ट्रीट लाइट, कुएं और अतिरिक्त वर्ग कक्ष, विद्युतीकरण और पेंशन योजनाओं से वंचित लोगों की पहचान शामिल है। इस योजना के पूरा होते ही केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इन गांवों को बुनियादी सुविधाओं से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक का मजबूत आधार देंगे। लक्ष्य साफ है— 2030 तक गढ़वा के इन 237 गांवों को गरीबी, अव्यवस्था और पिछड़ेपन से बाहर निकालकर एक नये विकास मॉडल के रूप में स्थापित करना।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी…

Ranchi : झारखंड में मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने...

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...