नई दिल्ली : बेशक Corona महामारी Covid-19 ने पिछले एक साल से पूरी दुनिया को प्रभावित कर रखा है। इससे लड़ने के लिए सारे उपायों के साथ कारगर वैक्सीन के लिए भारत समेत कई देश प्रयासरत रहे। अब इसके आने की संभावना प्रबल है। अनेक वैक्सीन की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। कई वैक्सीन टेस्टिंग के शुरुआती फेज में हैं, तो कई अंतिम फेज में पहुंच चुके हैं।
बचाव को कितने डोज होंगे पर्याप्त स्पष्ट नहीं : WHO
बच्चों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ‘UNICEF’ ने स्पष्ट किया है कि अगले साल कोविड-19 वैक्सीन के करीब 200 करोड़ खुराक को विकासशील देशों को भेजा जाएगा। वैश्विक प्रमुखों ने वैक्सीन के एक समान वितरण को लेकर प्रतिबद्धता जताई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन World Health Organisation के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस संक्रमण से बचाव के लिए COVID-19 वैक्सीन की कितनी खुराकें पर्याप्त होंगी।
इधर, जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, पूरी दुनिया में अब तक कुल 5 करोड़ 85 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और करीब 14 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें : UPSC टॉपर टीना डाबी अब नहीं कहलाएंगी ‘मिसेज खान’
अगले साल 25 करोड़ लोगों का टीकाकरण
भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा है कि वैक्सीनेशन की शुरुआत के बाद पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मी और 65 साल से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने उम्मीद जताई कि अगले कुछ माह में वैक्सीन आ जाएगा। अगले साल के मध्य तक 25 करोड़ लोगों का टीकाकरण भी हो जाएगा। हर्षवर्धन ने भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड पर वैक्सीन ‘Covaxin‘ को लेकर विश्वास जताया। कहा कि इस वैक्सीन का ट्रायल 1-2 महीने में पूरा हो जाएगा। अमेरिका की ओर से अगले माह तक वैक्सीनेशन की शुरुआत का संकेत दिया गया है।
Corona Vaccine Sputnik 5 की कीमत होगी कम
ब्रिटेन को भी इस हफ्ते अपने ‘Pfizer’ के वैक्सीन को मंजूरी मिलने की संभावना है। रूस के Vaccine Sputnik V के ट्विटर अकाउंट में दावा किया गया है कि वैक्सीन के प्रति खुराक की कीमत मॉडर्ना (Moderna) व Pfizer के वैक्सीन की तुलना में कम होगी। रूस को अगस्त में ही वैक्सीन विकसित करने में सफलता मिल गई थी। 11 अगस्त को रूस की Corona Vaccine Sputnik 5 की पहली खेप तैयार हो गई थी।
इसे भी पढ़ें : क्या मशहूर कॉमेडियन Bharti Singh गंजेड़ी हैं, हो रही है पूछताछ






