LATEHAR: सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को लातेहार सदर अस्पताल में बने आईसीयू के ऑनलाइन उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल की विकट परिस्थिति में एवं समिति संसाधन के बावजूद सरकार आमजनों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर कृतसंकल्पित है। लातेहार जिले में आधुनिक आईसीयू का शुभारंभ होना हर्ष की बात हैl

लातेहार जिला की स्वास्थ्य सुविधा की आधारभूत संरचना में आज एक कड़ी और जुड़ी है। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास कर कोरोना के इलाज के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा विकसित किया जाएगा, ताकि कोरोना के संभावित तीसरी लहर से बच्चों को बचाया जा सके। मुख्यमंत्री द्वारा लातेहार जिला में खनन कार्य कर रहे कंपनियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सीएएसआर फंड से स्वास्थ्य के क्षेत्र में और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही गई।
Read More :दक्षिण अफ्रीका की डरबन कोर्ट ने #MahatmaGandhi की परपोती को सुनाई 7 साल की सजा, धोखाधड़ी का …

समृद्ध एवं स्वस्थ राज्य निर्माण प्राथमिकता : .बन्ना गुप्ता
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सेारेन के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। समृद्ध एवं स्वस्थ राज्य का निर्माण करना सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। कोरोना संक्रमण काल के दूसरे चरण ने बहुत कुछ सिखाया है। सरकार बेहतर कार्य योजना के तहत कार्य कर के राज्य के चिकित्सको एवं मरीजों के चेहरों पर मुस्कान लाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को जिले में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसको लेकर सरकार पूरी तन्मयता के साथ कार्य कर रही है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में आईसीयू निर्माण जिले की बड़ी उपलब्धि : .सुनील कुमार सिंह
चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह ने ऑनलाइन उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि लातेहार जैसे जिले में आइसीयू निर्माण होना बड़ी उपलब्धि है। आइसीयू निर्माण होने से यहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। प्रखंड़ों में ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड युक्त कोविड केयर सेंटर बनाए जाने से लोगों को कोरोना के इलाज में बेहतर सुविधा मिलेगीl
Read More :रांची पुलिस ने PLFI के एरिया कमांडर सहित 5 उग्रवादियों को दबोचा
स्वास्थ्य क्षेत्र में वरदान साबित होगा आइसीयू :.बैद्यनाथ राम
लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आईसीयू वरदान साबित होगा। लातेहार जिला की स्वास्थ्य सुविधा में एक और कड़ी जुड़ गई है। कम संसाधन, विकट परिस्थिति में आइसीयू निर्माण काफी सराहनीय है। यह कोरोना मरीजों की जान बचाने में मददगार साबित होगाl

आइसीयू के निर्माण से लातेहार जिला की स्वास्थ्य सेवा में आएगा बड़ा बदलाव : रामचंद्र सिंह
मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि लातेहार में आईसीयू निर्माण होना स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति है। ऐसी परिस्थिति में आईसीयू निर्माण सराहनीय है। अब आईसीयू निर्माण होने से यहां की ग्रामीण जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगा। उन्होंने महुआडांड़ में रेफरल अस्पताल निर्माण करवाने की मुख्यमंत्री से मांग की।

मील का पत्थर साबित होगा आईसीयू : डीसी
लातेहार के डीसी अबु इमरान ने कहा कि सदर अस्पताल में आईसीयू का निर्माण मील का पत्थर साबित होगा। आईसीयू में कोरोना के इलाज के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों का भी इलाज होगा।
Read More :बेड़ो में ठनका गिरने से किसान की मौत














