Ranchi : हैदराबाद में तेलंगाना के डिप्टी CM मल्लू भट्टी विक्रमार्क के बेटे सूर्य विक्रमादित्य का विवाह समारोह पूरे पारंपरिक वैभव और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह में देश के कई गणमान्य अतिथियों के साथ झारखंड के CM हेमंत सोरेन भी पहुंचे। CM हेमंत सोरेन ने विवाह समारोह में वर-वधू से मुलाकात कर उन्हें सुखद और उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जीवन की यह नई यात्रा प्रेम, विश्वास और खुशियों से भरी हो। समारोह में पारिवारिक आत्मीयता और सांस्कृतिक गरिमा का अनूठा संगम देखने को मिला। मेहमानों ने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस खास मौके की खुशियों में शामिल हुये। पूरे समारोह में उल्लास और उत्साह का माहौल रहा। रोशनी से सजा मंच, पारंपरिक रीति-रिवाज और मेहमानों की शुभकामनायें इस विवाह समारोह को यादगार बना गईं।
इसे भी पढ़ें : बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंतिम अध्याय? पहली बार भाजपा के हाथ…
इसे भी पढ़ें : “सियासी जल्लादों के प्रेम में बेचारे चाचा जी कुछ ऐसे फंसे”, रोहिणी का पोस्ट वायरल…
इसे भी पढ़ें : रांची में 4 महीने बाद खुला ब्लाइंड म’र्डर का राज…
इसे भी पढ़ें : नीतीश कुमार समेत 5 ने किया नामांकन, शाह भी रहे मौजूद








