Ranchi : बिजली कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं, पर विभाग इनके भला को लेकर गंभीर नहीं हैं। रांची एरिया बोर्ड में हजारों मानव कर्मियों के अवधि विस्तार समाप्त कर दी गई। कई हादसे हो चुके, कईयों की जान तक चली गई। जिम्मेदार खामोश हैं। यह कहना है झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय का। उन्होंने कहा कि इनका कार्य विस्तार बढ़ाना चाहिये। इस मसले को लेकर अजय राय रांची बिजली वितरण के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव से मिले। महाप्रबंधक श्रीवास्तव ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि है अवधि विस्तार को लेकर बहुत जल्द निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। बहुत जल्द एजेंसी बहाल कर ली जायेगी, ताकि नियमित रूप से कर्मियों को भुगतान हो पाये।
अजय राय ने महाप्रबंधक को बताया कि बीते साल 10 नवम्बर को काम करते समय कामडरा में मनोज साहू की मौत हो गई। उनके आश्रितों को कोई लाभ नहीं मिला। उनके पिता हरि साहू को नौकरी तक नहीं दी गई। गुमला और कामडरा के अधिकारी उन्हें टालते रहते हैं। इस बात पर महाप्रबंधक ने तुरंत एक्जीक्यूटिव एवं एसडीओ फोन पर कड़ी फटकार लगाई, वहीं उनसे कहा कि कल तक दिवंगत मनोज साहू के आश्रित गिरधारी साहू को काम पर रख इस बात की जानकारी एरिया बोर्ड को दी जाये। वहीं उन्होंने हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
इसे भी पढ़ें : Gold Medal से नवाजे गये टॉपर्स, क्या बोल गये सीएम हेमंत सोरेन… जानें
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान में फटा रॉकेट लॉन्चर, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : मोटर बोट लगाने के बाद रिकवर हुई डूबी दो बच्चियों की डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें : रेंटर बन एंट्री लेता, फिर कर जाता बड़ा काम, क्या बोलें SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : डेंगू से बचने का केवल एक फॉर्मूला, बता गये मशहूर डॉ भदानी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो












