spot_img

1 करोड़ की डिमांड, कहानी में ऐसे आया ट्विस्ट… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : कोयला व्यवसायी रंजीत शर्मा और उनके चार साल के बेटे ऋषभ का किडनैप कर लिया गया। शनिवार सुबह जब रंजीत शर्मा अपने बेटे के साथ बाइक से गेहूं पिसवाकर घर लौट रहे थे, तभी स्कॉर्पियो सवार चार अपराधियों ने उनका किडनैप कर लिया। घटना धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कुरची मोड़ के पास की है। अपहरण के बाद बदमाश स्कॉर्पियो गोविंदपुर की ओर लेकर भाग निकले। कोयला व्यवसायी रंजीत शर्मा का घर कुरची मोड़ के पास है। वे मूल रूप से गया के रहनेवाले हैं। वहीं वे झरिया के एक कोयला व्यवसायी के साथ मिलकर कोयला का ही काम करते हैं।

बहुत देर तक जब बाप-बेटे घर नहीं लौटे तो घरवालों को चिंता हुई। इस बात की खबर पत्नी रानी शर्मा ने गोविंदपुर थाने को दी। बार-बार व्यवसायी रंजीत शर्मा के फोन पर कॉल किया जा रहा था। लेकिन फोन बंद आ रहा था। शाम करीब साढ़े 4 बजे फोन लगा। उधर से फोन उठाने वाले ने कहा कि घबराइए मत हम लोग CBI वाले हैं। पुलिस अपनी खोजबीन में लगी रही। चिंता से घरवालों का हलक सूखा जा रहा था। रंजीत शर्मा की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटे कि किसी से दुश्मनी नहीं थी। न काम को लेकर न जमीन-जायदाद का कोई लफड़ा। तभी अचानक शाम 7 बजे के करीब घरवालो को किसी अनजान नंबर से कॉल आया। फोन उठाने पर रंजीत शर्मा कि आवाज सुनाई पड़ी। दरअसल, ये फोन कोयला व्यवसायी रंजीत शर्मा ने महुदा मोड़ के पास से किसी ग्रामीण के फोन से घरवालों को अपनी खैरियत बताने के लिए किया था। फोन आने के कुछ देर बाद रंजीत शर्मा बेटे के साथ घर लौट आये। फिर उन्होंने सुबह से शाम तक की अपनी आपबीती बताई। उन्होंने बताया कि सुबह उनका किडनैप किया गया था। बदमाशों ने उनसे 1 करोड़ रुपये फिरौती की डिमांड की थी। इतना पैसा उनके पास नहीं, ये कहने पर बदमाशों ने उन्हें बेदम मारा-पीटा। इसके बाद उनके फोन से ही रंजीत शर्मा के कई करीबियों को फोन कर फिरौती मांगी गई। लेकिन किडनैपरों को कहीं से कुछ पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला। उन्होंने फिर रंजीत शर्मा को मारना-पीटना शुरू किया। लेकिन शर्मा ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जतायी। जिसके बाद बदमाशों ने उनके पास से घड़ी, मोबाइल, चैन-अंगूठी समेत अन्य सामान छीन लिये साथ ही मारपीट भी की। फिर बाप-बेटे को महुदा मोड़ पर छोड़ कर फरार हो गये। इस बात का खुलासा खुद कोयला व्यवसायी ने किडनैपरों के चंगुल से छूटने के बाद पुलिस के सामने किया। कोयला व्यवसायी को देखते ही घर वालों की सांस में सांस आई। नाम नहीं छापने कि शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस कहानी में कितनी सच्चाई है या नहीं, वह इस कांड के अनुसंधान के बाद ही पता चल सकेगा।

इसे भी पढ़ें :IMD ने दी चेतावनी, इन जगहों पर भारी बारिश…

इसे भी पढ़ें :राजकीय श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को मिले हर संभव सुविधा : CM

इसे भी पढ़ें :इसलिए टपका था अभिषेक का खू’न, रांची SSP खोल गये राज… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :केंद्रीय गृह मंत्री ने फूंका झारखंड विस चुनाव का बिगुल, क्या बोल गये… जानें

इसे भी पढ़ें :सानिया से शादी की खबरों पर मो शमी ने तोड़ी चुप्पी…

इसे भी पढ़ें :पूर्व CM राबड़ी देवी को मिली नई जिम्मेदारी… जानें क्या

इसे भी पढ़ें :अमित शाह के काफिले में घुसी तेज रफ्तार बाइक, फिर…

इसे भी पढ़ें :… तो पुलिसकर्मियों के नाम के आगे हटा देंगे सहायक शब्द : बाबूलाल मरांडी

इसे भी पढ़ें :रांची से यहां के लिए 21 से चलेगी स्पेशल ट्रेन… जानें

इसे भी पढ़ें : भरभराकर ढही बालकनी, फिर जो हुआ… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...