spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

खनन, कोयला और बालू माफिया को जड़ से उखाड़ फेंकने का फरमान

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh (Sunil Sahu) : खनन, कोयला और बालू माफिया को जड़ से उखाड़ फेंकने का फरमान जारी किया गया है। वहीं अवैध खनन स्थल के अगल-बगल लगे ट्रांसफार्मर तक को हटाने को कहा गया है। बड़कागांव, केरेडारी और विष्णुगढ़ में एक्टिव बालू माफिया के तंत्र को तहस-नहस कर यह संदेश दें कि अब दो नंबरी की खैर नहीं। यह फरमान हजारीबाग की DC नैंसी सहाय और SP मनोज रतन चोथे ने दिया।

जितनी फोर्स चाहिये, मिलेगी : SP

SP ने तमाम थानेदार और DSP से कहा कि जिस किसी थाना को माफियाओं से लड़ने की खातिर जितनी फोर्स चाहिये, वो उन्हें दिया जायेगा। किसी हालत में माफिया राज खत्म करें। यह आदेश आज जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक में दिया गया।

माफियाओं के खिलाफ पूरी प्लानिंग के साथ काम करें : DC

जिला समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता DC नैंसी सहाय ने किया। उन्होंने कहा माफियाओं के खिलाफ पूरी प्लानिंग के साथ काम करें। संबंधित हर विभाग से बेहतर तालमेल कर कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाये। उजाड़े गये अवैध खनन इलाकों का मॉनिटरिंग करते रहे, ताकि दोबारा माफिया राज वहां कामय ना हो सके। बैठक में विद्दुत बोर्ड इचाक के कार्यपालक अभियंता को सडाम और पदमा प्रखंड के सोनपुरा में अवैध क्रशर के पास लगे ट्रांसफार्मर को हटाने का आदेश दिया गया। वहीं CCL और NTPC के माध्यम से कोयला ढो रहे गाड़ियों से निकल रहे प्रदूषण की रोकथाम की दिशा में ठोस कार्रवाई करने को कहा गया है। नियम की अनदेखी करने वाले गाड़ियों के खिलाफ जिला परिवहन पदाधिकारी को कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है। बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के लिये स्थानीय CO और OC को कहा गया है।

ये रहे मौजूद

बैठक में DC, SP, DFO के अतिरिक्त अपर समाहर्ता राकेश रोशन, सदर अनुमंडल अधिकारी विद्याभूषण कुमार, बरही SDMM पूनम कुजूर एवं DSP, इंस्पेक्टर से लेकर थानेदार तक मौजूद थे। आगमी सरस्वती पूजा में सुरक्षा को लेकर होने वाली तैयारी पर भी मंथन किया गया।

इसे भी पढ़ें : घनघोर रात में हॉस्टल से निकली 61 लड़कियां, दुखड़ा सुन DSE का भी दरका दिल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : नहीं धराते तो धनबाद में होता बड़का कांड… देखें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...