Palamu : पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र के तेलियाही में युवक पवन कुमार की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मारा गया पवन कुमार कोकरसा गांव का रहने वाला था, बीती रात वह एक लड़की से मिलने गया था। परिजनों और ग्रामीणों ने बैट्री चोरी का इल्जाम लगाकर युवक को बंधक बनाया और बेरहमी से पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंची, घायल हालत में रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद कोकरसा गांव में ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर है, सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। खबर है कि शुरुआत में गांव में अफवाह उड़ी कि युवक बैट्री चोर है। लेकिन जांच में सामने आया कि पवन किसी चोरी के इरादे से नहीं, बल्कि एक लड़की से मिलने गया था। मगर भीड़ ने सच नहीं सुना और वह लोगों के गुस्से का शिकार हो गया। हालात बिगड़ते देख इलाके में पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। मौके पर DSP राजेश यादव, पड़वा के थानेदार अंचित कुमार और सदर थानेदार लालजी सहित कई अधिकारी कैंप कर रहे हैं। एक आरोपी को डिटेन किया गया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है। पलामू की SP रीष्मा रमेशन ने मीडिया से स्पष्ट कहा है कि मामला मॉब लिंचिंग का है। FIR इन्हीं धाराओं में दर्ज की जायेगी। मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई जा रही है।
मोहब्बत की मुलाकात में मौ’त की मा’र…
Date:

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...
राबड़ी देवी को खाली करना होगा चर्चित बंगला, अब हुआ इस मंत्री के नाम…
Bihar : करीब दो दशक तक पटना का “10...
“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”
Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...
रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…
Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...





