Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : ओरमांझी थाना क्षेत्र के चकला पंचायत के दरदाग गांव में खेत के पास बने कुएं में एक युवक की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सबसे पहले ग्रामीणों ने लाश को देखा। खबर मुखिया शिवनाथ मुंडा को दी गई। खबर पक्की निकलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ओरमांझी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। वहीं कुएं के बगल में एक बैग मिला। जिसमें एक आधार कार्ड और युवक का फोटो था। आधारकार्ड में उसका नाम नितेश कुमार बताया गया। वहीं उसका घर बिहार के बेगूसराय में है। इस बात की फैली खबर के बाद सैकड़ो लोग मौके पर जुट गये। FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्या बोले मुखिया… देखें वीडियो
बिहार के युवक की ओरमांझी में मिली लाश, क्या बोले मुखिया… देखें वीडियो#ormanjhi #ranchi #bihar #Jharkhand #Police pic.twitter.com/0g3gUca3cQ
— KohramLive (@KohramLive) January 17, 2025










