बेड़ो (रांची) : बेड़ो थाना क्षेत्र के सिंगार सरई गांव में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान 46 वर्षीय जगरनाथ बड़ाईक के रूप में हुई है, जो उसी गांव का रहने वाला था। गांव के क्यूम फरास व कुर्बान खान ने सुबह जगरनाथ बड़ाईक को आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे सोए अवस्था में देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों जब वहां पहुंचे तो देखा कि जगरनाथ की मौत हो चुकी है। जिसके बाद परिजन शव को उठाकर घर ले गए।
इसे भी पढ़ें : ‘नाक नक्श से खूबसूरत बहुरिया प्रीति मरवा देलक’… पति को लगाया ठिकाना, अब जायेगी जेल : SP
इसे भी पढ़ें : पत्नी संग रंगरेलियां मनाने पर प्रेमी को टोका तो चाकू घोंपकर मार डाला


शव मिलने की खबर मुखिया रीना खाखा तक पहुंची। मुखिया ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इधर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि जगरनाथ शराब के नशे में प्रतिदिन परिजनों के साथ लड़ाई-झगड़ा करता था। इधर पत्नी हीरामुनि देवी, बेटा खिलेश्वर बड़ाईक का रो-रो कर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें : Girlfriend मिलने नहीं आई तो होटल के पांचवें तल्ले से कूदा, मौत
इसे भी पढ़ें : बाप रे… एटीएम चोर गिरोह के सरगना ने बार गर्ल पर उड़ाए 3 करोड़






