spot_img
spot_img
spot_img

प्रेमिका के घर से मिली ला’श, फूटा आक्रोश…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद के गोमो थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में एक युवक की प्रेम प्रसंग में निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कपिल कुमार राय (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो विवाहित था और छह महीने के बच्चे का पिता था। कपिल गुरुवार की रात से लापता था। शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने उसकी लहूलुहान लाश प्रेमिका के घर से बरामद की। आरोप है कि प्रेमिका के नाना गंगा ठाकुर, जो रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी हैं, ने हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शव मिलने के बाद गांव में तनाव और आक्रोश फैल गया। जब पुलिस ने शव कब्जे में लेने की कोशिश की, तो ग्रामीणों ने भीषण विरोध किया और आरोपी की बाइक में आग लगा दी। घंटों चले बवाल के बाद प्रशासन ने समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा। पुलिस जांच में पाया गया कि कपिल की हाथ-पैर बांधकर धारदार हथियार से हत्या की गई थी। गर्दन और पीठ पर कई गहरे घाव मिले हैं। पुलिस को शक है कि हत्या में तीन से चार लोग शामिल हो सकते हैं।

थानेदार राहुल कुमार झा ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। एक महीने पहले दोनों परिवारों के बीच पंचायत में समझौता हुआ था, लेकिन कपिल के विवाहित होने से लड़की के परिजन नाराज थे। फिलहाल पुलिस ने नाना गंगा ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...