spot_img

रांची में इस तालाब में मिली मां-बेटी की डे’ड बॉडी, जांच शुरू

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के साड़म गांव के तालाब में मां और बेटी की लाश मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह तालाब बुढ़मू थाना क्षेत्र में है। मृतकों की शिनाख्त संगीता देवी और उसकी ढाई साल की बेटी अनुष्का कुमारी के तौर पर की गई। महिला और उसकी बेटी के गले, आंख और चेहरे में चोट का निशान पाये गए हैं। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति डबलू यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मृतका के पिता ने आवेदन में लिखा है कि उनकी बेटी संगीता की शादी 2020 में हुई थी। कुछ दिन तो सबकुछ ठीक-ठाक चला, फिर उसे सताने, रुलाने और दहेज के वास्ते टॉर्चर करने का दौर शुरू हो गया। इस चलते संगीता अक्सर मायके में ही रहती थी। इस बीच रविवार को उसका पति आया और उसे साथ लेकर चला गया। इसके बाद सोमवार सुबह संगीता और उसकी मासूम बेटी की डेड बॉडी मिली। पिता का इल्जाम है कि ससुराल वालों ने जानबूझ कर हत्या को आत्महत्या का रंग देने के लिए शव को तालाब में फेंक दिया है। इधर, DSP आरएन चौधरी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़ें :CM हेमंत ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को बढ़ाया हाथ… जानें

इसे भी पढ़ें :भू-माफियाओं को लेकर JMM-कांग्रेस पर बरसे बाबूलाल, क्या बोल गये… जानें

इसे भी पढ़ें :कल शाम तक के लिये इंटरनेट सेवा बंद, आदेश जारी…

इसे भी पढ़ें :रांची सेंट्रल जेल से रिहा किये गये इतने बंदी… जानें

इसे भी पढ़ें :कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को फिर किया गया शिफ्ट… जानें कहां

इसे भी पढ़ें :पहली सोमवारी को लेकर रांची पुलिस ने कसी कमर, SSP बोले…

इसे भी पढ़ें :CM हेमंत ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को बढ़ाया हाथ… जानें

इसे भी पढ़ें :भू-माफियाओं को लेकर JMM-कांग्रेस पर बरसे बाबूलाल, क्या बोल गये… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...