Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के भंडरिया अंचल के राजस्व उप निरीक्षक शिवपत राम 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। शिकायत 3 फरवरी 2026 को DC दिनेश यादव के जनता दरबार में की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि मौजा-जनेवा की 4.28 एकड़ जमीन की जांच रिपोर्ट भेजने के बदले पैसे मांगे गये। कॉल रिकॉर्डिंग भी सबूत के तौर पर दी गई थी। जांच में आरोप सही पाये गये और अधिकारी ने खुद भी पैसे मांगने की बात मान ली। झारखंड सरकारी नियमों के तहत उन्हें निलंबित कर दिया गया है। DC ने कहा है कि जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है।






