spot_img
spot_img
spot_img

लापरवाही पर DC का कड़ा एक्शन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC दिनेश कुमार यादव ने दूरदराज पाचाड़ूमर गांव में जल जीवन मिशन के तहत चल रही हर घर नल जल योजना का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि योजना के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। लगभग 100 घरों का व्यक्तिगत सत्यापन किया गया। अधिकांश घरों में सही कनेक्शन नहीं थे। कई घरों में नल लगे ही नहीं थे, और जहां लगे थे वहां पानी नहीं आ रहा था।कई जगह केवल पाइप बिछाकर छोड़ दिया गया था। टूटी पाइपलाइनों से पानी लगातार बह रहा था। DC ने योजना की खराब स्थिति पर कनीय अभियंता और संवेदक को लापरवाही के लिये जिम्मेदार ठहराया और दोनों से शो-कॉज मांगा।

दो दिन का अल्टीमेटम

संवेदक को दो दिनों के भीतर सभी पाइप लीकेज ठीक करने और जिन घरों में नल नहीं लगे हैं वहां तुरंत नल लगाकर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया। कुछ ग्रामीणों ने DC को बताया कि नल से पानी कभी-कभार ही आता है। सड़कें तोड़कर पाइप बिछाये गये, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं की गई। पाइप पर्याप्त गहराई में नहीं बिछाये गये, जिससे बार-बार टूट रहे हैं और पानी बर्बाद हो रहा है। निरीक्षण के बाद DC ने पंचायत भवन में जलसहिया, पेयजल विभाग के अभियंता, संवेदक और ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन घरों में पानी की आपूर्ति हो रही है, वहां जलसहिया के माध्यम से पानी की गुणवत्ता जांची जाये, ताकि यह सुनिश्चित हो कि पानी पीने लायक है या नहीं। यह योजना भवनाथपुर, केतार और खरौंधी प्रखंड के कुल 19 गांवों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिये चलाई जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...