Hazaribagh(Sunil Sahu) :”रसोई गैस सिलेंडर लेते समय लिकेज की जांच बेहद जरूरी है, लोगों खासकर स्टूडेंट को खुले बाजार में बिक रहे सिलेंडरों के इस्तेमाल से बचना चाहिये। अगर सिलेंडर में लिकेज है तो टोल फ्री नंबर 1906 में तुरंत कॉल करें।” यह कहना हजारीबाग की DC नैंसी सहाय का। मौका था समाहरणालय सभागार में केमिकल डिजास्टर से संबंधित जिला स्तरीय टेबल टॉप एक्सरसाइज कार्यक्रम का। DC नैंसी सहाय ने कहा कि केमिकल टेबल टॉप एक्सरसाइज सबके लिये खास है, क्योंकि हम सभी सीधे तौर पर इससे जुड़े हुये हैं। इसको लेकर लोगों को जागने और जगाने की जरूरत है। मौके पर मौजूद LPG सयंत्र के प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि केमिकल डिज़ास्टर से संबंधित मॉक अभ्यास से कई लोगों की जान, संपत्ति और आसपास की सुरक्षा होगी। अभ्यास से मैन पावर, रिसोर्स में कितना गैप है, इसका पता चलता है। उन्होंने सिलेंडर सेफ्टी के बारे में बताया। मौके पर मौजूद NDRF के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल झारखंड में NDRF की चार टीमें काम कर रही है। उन्होंने NDRF के काम के बारे में खुलकर बताया। मौके पर कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर







