spot_img
spot_img
spot_img

DC बोले मनमानी की तो होगा लाइसेंस रद्द

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : खेती के इस अहम मौसम में खाद की टेंशन झेल रहे किसानों के लिए राहत की खबर है। DC दिनेश कुमार यादव ने भरोसा दिलाया है कि आगामी एक सप्ताह में जिले की सभी दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध होगा। किसानों को तय दर पर खाद मिल सके, इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

DC ने दो टूक कहा कि निर्धारित मूल्य से ज्यादा वसूली बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अगर किसी दुकानदार ने मनमानी की तो लाइसेंस रद्द कर कार्रवाई सभी अधिकृत विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई है कि यूरिया केवल तय रेट पर ही बेचा जाये। यही नहीं, खाद की कालाबाजारी पर लगाम कसने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। हर अंचल और अनुमंडल स्तर पर नजर रखी जा रही है ताकि कोई भी किसान ठगा न जाये। प्रशासन का साफ संदेश है, खाद की किल्लत नहीं होने दी जायेगी और कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं। तो किसान बेफिक्र रहें, जल्द ही हर दुकान पर मिलेगा भरपूर यूरिया — वो भी वाजिब दाम पर।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...