spot_img
spot_img
spot_img

रांचीवासियों से DC ने की ये अपील…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : बकरीद को लेकर रांची में जिलास्तरीय शांति समिति की अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री ने की। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित इस बैठक में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, पेयजल एवं बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में सदस्यों ने साफ-सफाई, पानी-बिजली व्यवस्था, अवशेषों के निपटारे और सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान करते हुये बकरीद को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। DC भजन्त्री ने सभी सुझावों का संज्ञान लेते हुये नगर निगम व संबंधित विभागों को बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिये। विशेष रूप से वेस्ट डिस्पोजल के लिये पर्याप्त संसाधन मुहैया कराने पर जोर दिया गया। रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने सुरक्षा के लिये कड़े कदम उठाने और CCTV निगरानी के माध्यम से माहौल पर नजर रखने की बात कही। वहीं, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

DC ने रांचीवासियों से अफवाहों से सावधान रहने और सोशल मीडिया पर भ्रामक व द्वेषपूर्ण जानकारियों को साझा करने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो लोग गलत सूचना फैलायेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। शांति समिति की सक्रिय भूमिका और समन्वय को सभी अधिकारियों ने सराहा और पर्व के दौरान पूरे शहर में शांति व सौहार्द बनाये रखने का संकल्प लिया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...