24 मार्च से शुरू होनी है मैट्रिक और इंटर की परीक्षा
RANCHI : रांची डीसी छवि रंजन ने सोमवार को मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बैठक कर अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये। बैठक में डीईओ, जिला के सभी परीक्षा केंद्राधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। डीईओ ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी दी। डीसी ने सभी केंद्र अधीक्षकों से कहा कि अपने केंद्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कर लें। उन्होंने सभी को जैक के निर्देशों का पालन करने को कहा।
24 मार्च से शुरू हो रही मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में क्रमश: 105 और 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस साल मैट्रिक में 36183 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 34926 छात्र शामिल होंगे।

कदाचार होने पर होगी सख्त कार्रवाई
डीसी ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ वातावरण में निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा सबकी जिम्मेदारी है। किसी भी स्थिति में कदाचार की सूचना नहीं मिलनी चाहिए। औचक निरीक्षण के दौरान अगर कदाचार करते परीक्षार्थी पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त स्टैटिक एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट विभागीय निर्देशों के अनुरूप कदाचार मुक्त ढंग से परीक्षा का संचालन सुनिश्चित कराएं।

कोविड-19 प्रोटोकॉल का करें अनुपालन
डीसी ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल ध्यान रखते हुए परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था करें। अगर किसी परीक्षार्थी में कोविड-19 के लक्षण दिखते हैं तो उनके लिए अलग रूम में एग्जाम की व्यवस्था करें और इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दें। सभी केंद्र अधीक्षक परीक्षा कार्य में लगे सभी लोगों का कोविड टीकाकरण सर्टिफिकेट जांच करें। बिना कोविड-19 वैक्सीनेशन के परीक्षा कार्य में लगे पदाधिकारी के खिलाफ डीएम एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

Read More : 2 मिनट वाली मैगी हुई महंगी, चाय की चुस्की के लिए भी चुकानी पड़ेगी ज्यादा कीमत
Read More : टेस्ट सीरीज जीत के साथ भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें…
Read More : इस सप्ताह 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें समय से काम, वरना…
Read More : तालाब में मिली एक शख्स डेड बॉडी, दो दिनों से था लापता
Read More : रामगढ़ में फिर हुआ भीषण हादसा, कंटेनर-बस की टक्कर के बाद














