बेटी की गवाही, मां को कठोर सजा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : कानपुर के किदवईनगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक प्रतीक शर्मा हत्याकांड में इंसाफ की सबसे मजबूत आवाज उनकी सात साल की मासूम बेटी बनी। लखनऊ के होटल में 2024 में हुई हत्या के मामले में कोर्ट ने प्रतीक की पत्नी नेहा शर्मा और उसके प्रेमी आयुष शर्मा को दोषी ठहराते हुये उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर जिला जज नीलांजना की अदालत ने बच्ची समेत सात गवाहों के बयान के आधार पर फैसला सुनाया। कोर्ट में बच्ची ने बताया कि उसने कंबल के अंदर छिपकर देखा था कि मां और आयुष ने पिता के पानी में कुछ मिलाया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। बच्ची ने यह भी खुलासा किया कि हत्या के बाद मां ने उसे धमकाया था। जांच में सामने आया कि नेहा ने प्रेमी आयुष के साथ मिलकर लखनऊ के होटल में शराब में जहर देकर प्रतीक की हत्या की और सबूत मिटाने के लिए अंतिम संस्कार भी करा दिया। होटल मैनेजर के बयान ने पूरी साजिश की पुष्टि की। फैसला सुनते वक्त प्रतीक के पिता पुनीत शर्मा भावुक हो गये। बोले कि“ अब बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी।” कोर्ट ने कहा कि ऐसे अपराध वैवाहिक विश्वास और सामाजिक व्यवस्था के लिए घातक हैं, इसलिए दोनों को उम्रकैद की सजा दी जाती है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गढ़वा को मिले नये DC, पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाला पदभार

Garhwa : IAS अधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने मंगलवार को...

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

Ramgarh : रामगढ़ में सक्रिय संगठित अपराधियों के खिलाफ...

JBVNL में बड़ा फेरबदल…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

रांची में युवक की आंख में मा’री गो’ली, दो महीने बाद हुई FIR…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में...

नौतपा की तपिश में भी घंटों दिखेंगी फ्रेश, आसान ब्यूटी हैक्स… जानें 

Kohramlive : नौतपा की झुलसा देने वाली गर्मी सिर्फ...