spot_img
spot_img

छत से फें’की गई बहू…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के मोदीनगर के गदाना गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बतौर दहेज मन की मुराद पूरी नहीं होने पर एक सुहागन को छत से नीचे फेंक दिया गया। बेतरह जख्मी रेणु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता रेणू, जो पिलखुवा की रहने वाली है, तीन साल पहले सपनों से सजी डोली में इस घर आई थी। लेकिन ससुराल वालों की मांग थी, कार और पांच लाख रुपये! इल्जाम है कि मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल पक्ष लगातार मारपीट और प्रताड़ना करते रहे। इल्जाम है कि पति और ससुर ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा और फिर जान से मारने की नीयत से छत से नीचे फेंक दिया!नीचे गिरते ही रेणू की चीखें सुनकर लोग दौड़े और फिर उसे अस्पताल ले गये। जख्मी पीड़िता के बयान पर पुलिस ने पति राजू, ससुर ब्रह्मप्रकाश, सास रेखा समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर जल्द सख्त कार्रवाई की जायेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर…

Kohramlive : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क...

नकली ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा था, ऐसे धरा गया 21 साल का ये छलिया…

UP : यूपी के शाहजहांपुर में सेना के आला...