UP : सुनने में अटपटा, मगर सच्चाई के बेहद करीब है। एक मां ने बेटी की विदाई की बोली लगा दी। बेटी मायके में आकर क्या रूकी मां ने दामाद से 5 लाख रुपये की डिमांड कर दी। अब मां का एक टूक कहना है 5 लाख दे दो, बेटी के लो जाओ..जबतक यह डिमांड पूरी नहीं होगी बेटी ससुराल नहीं जायेगी। यह सुन दामाद का माथा फिर गया। दामाद ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया। इल्जाम है कि इससे पहले एक बार जब बेटी रूठ कर अपने मायके चली गई थी तो दामाद को बतौर हर्जाना 50 हजार रुपये देना पड़ा था। तब मां ने कहा, बेटी रूकी है, उसकी दवाई और खानपान में पैसा खर्च हुआ है। पति ने जब 50 हजार रुपये जुगाड़ कर सास को दिया तब वह अपनी पत्नी को घर ले जा सका था। इस बीच एक बार फिर से पति-पत्नी में कलह शुरू हो गया। पत्नी पड़ोस में रहनेवाले एक शख्स से फोन पर गुटरगूं करने लगी। खूब बातें होने लगी। इसपर पति ने एतराज जताना शुरू किया, इसपर पति-पत्नी में एक बार फिर से संग्राम छिड़ गया, फिर से पत्नी अपने मायके में रहने लगी। जब थोड़े दिनों के बाद पति दोबारा अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया तो इस बार सास ने पांच लाख रुपये की डिमांड कर दी। बेटी भी सुर में सुर मिलाने लगी। इसके बाद मामला थाना पहुंच गया।
परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर्स ने दोनों पक्षों को बुलाया तो दोनों ने ही एक दूसरे पर इल्जाम लगाने शुरू कर दिये। पति का कहना है कि पत्नी का पड़ोस में रहने वाले युवक से करीबी रिश्ता है। वह उसी के साथ अपने मायके में जाती है। कई बार पत्नी को मना किया है, लेकिन वह नहीं मानती। अपने मायके जाकर रुकी है, जब में लेने गया तो पत्नी और सास के द्वारा 5 लाख रुपये की डिमांड कर दी गई। पहले पचास हजार रुपये की डिमांड की थी, वह पैसे मैंने उधार लेकर दे दिया, और अब पांच लाख मांग रहे हैं।
पत्नी बोली, मां ने वाजिब हक मांगा है
सास का कहना है कि 5 लाख दे दो और बेटी को ससुराल ले जाओ। वहीं, पत्नी बोली, पति आये दिन मारपीट और टार्चर करते रहता है। पति सुधर नहीं रहा है। मैं अपने मायके में रुकी हूं। मेरे साथ में मेरी छोटी बच्ची भी है। पालन-पोषण में खर्चा होता है। मेरी मां ने जो पैसे मांगे हैं, वह मेरे रुकने पर हुये खर्च के है, इसमें दवाई, खाना बच्चे का खर्चा शामिल है। मां ने अपना वाजिब हक मांगा है। फिलहाल अब काउंसलर्स दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने की कोशिश में जुटे हैं। अब उन्हें अगली तारीख दी गई है। यह मामला आगरा परिवार परामर्श केंद्र से उछलकर सामने आया है।
इसे भी पढ़ें :पंजाब में AAP को लगा बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :बिहार में BJP के स्टार प्रचारकों में झारखंड से चुने गये यह नेता…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में अभी और बढ़ेगा पारा, इस दिन बारिश…
इसे भी पढ़ें :पारिवारिक कलह बन गया काल…
इसे भी पढ़ें :6 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :रिम्स से भागे कैदी ने खोला खतरनाक राज… जानें
इसे भी पढ़ें :इस रोज बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज… जानें
इसे भी पढ़ें :दादी के बोल सुन दरक गया सबका कलेजा…












