बेटी बनी प्रेरणा की मिसाल, नीट में कामयाबी की उड़ान

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के व्यवसायी पवन बर्णवाल की बेटी मानसी गुप्ता ने नीट-2025 की परीक्षा में शानदार कामयाबी हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया में 13,700वीं रैंक लाकर मानसी ने साबित कर दिया कि संघर्ष अगर ईमानदार हो और इरादे बुलंद, तो हर सपना सच होता है। मानसी की कहानी आम नहीं, खास है। तीन बार की गई कोशिशों के बाद, इस बार उसकी मेहनत रंग लाई। नीट 2024 में 640 अंक लाने के बावजूद वह संतुष्ट नहीं थी। लेकिन हार मानना उसकी फितरत में नहीं। अपने संकल्प, परिवार के सहयोग और पटना के गोल कोचिंग संस्थान की मदद से वह आखिरकार अपने लक्ष्य तक पहुंची। मानसी की शुरुआती पढ़ाई महराजगंज स्थित मुनअम पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई बोकारो के पेंटेकोस्टल स्कूल से पूरी की। पटना की कोचिंग में पढ़ते हुये उन्होंने नीट की बारीकियों को समझा और एक-एक करके हर कमी को सुधारा।

परिवार बना सबसे बड़ा संबल

मानसी कहती हैं, “अगर मां-पापा का विश्वास और प्रोत्साहन न होता, तो मैं इतनी दूर नहीं पहुंच पाती।” पिता पवन बरनवाल, जो चौपारण बाजार में सीमेंट व्यवसाय करते हैं, बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व से गदगद हैं। मानसी आज चौपारण शान बन गई हैं।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...