spot_img
spot_img
spot_img

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय, PM रहेंगे मौजूद… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 22 जनवरी को रामलला नये बने राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो जायेंगे। इस मौके पर PM नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बुधवार को राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, ट्रस्ट के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के साथ PM नरेंद्र मोदी से मिले और प्राण प्रतिष्ठा में आने का उन्हें न्योता दिया। PM मोदी ने इसे स्वीकार कर लिया। वहीं प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय हो गई है। यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मीडिया को दी। देश-विदेश से करीब पांच लाख लोग इस यादगार पल में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत और CM योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

PM नरेंद्र मोदी ने भी इसकी जानकारी सोशल मीडिया साइट एक्स पर देते हुये लिये लिखा कि जय सियाराम! आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आये थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है। मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा। वहीं, रामायण की चौपाई लिखकर CM योगी आदित्यनाथ ने अपनी खुशी जाहिर की है।

इसे भी पढ़ें : दो भाईयों के झगड़े में मासूम बेटी की जान चली गई…

इसे भी पढ़ें : 6 बच्चों के बाप को मारा इतना छुरा कि…

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के बेलिबोधनवाला घाट पर मची चीख चित्कार… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : ICC WORLD CUP 2023 : नीदरलैंड को मिला टफ टारगेट…

इसे भी पढ़ें : बाल-बाल बचे लातेहार BDO…

इसे भी पढ़ें : NCERT की किताबों मे होने वाला है बड़ा बदलाव… जानें क्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...