Chouparan(Krishna Paswan) : झारखंड की दनुआ घाटी में रोज हो रहे हादसे अब किसी दर्दनाक किस्से से कम नहीं। हर सुबह एक नई चीख, हर शाम एक और चिता। और अब इस चुप्पी को तोड़ा है बरही विधायक मनोज यादव ने। “बस बहुत हुआ।” MLA मनोज यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, MP मनीष जायसवाल और DC हजारीबाग को ट्वीट कर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि ❝दनुआ घाटी में हर दिन निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। अब ठोस समाधान जरूरी है। एनएच-33 नहीं, अब मौत का हाईवे बन चुका है ये रास्ता”
मनोज यादव का साफ कहना है कि दनुआ घाटी की स्थिति बेहद खतरनाक हो गई है। सड़क की हालत बदहाल है।
डिवाइडर गायब, सिग्नल नहीं, मोड़ घातक बन चुका है। स्थानीय प्रशासन को कई बार चेताया गया, पर नतीजा जीरो। सरकार जागे, इससे पहले कि एक और चिता जले…
विधायक मनोज यादव ने जोर देकर कहा, अब केवल ट्वीट या बयान नहीं, एनएचएआई और राज्य सरकार को
दनुआ घाटी के लिये एक्शन प्लान बनाना होगा। वहीं, लोग कह रहे हैं कि “जब नेता बोलने लगे हैं, तो सरकार अब कदम क्यों नहीं उठाती?” क्या दनुआ घाटी में अगली बड़ी अनहोनी होगी तब जागेगा सिस्टम?









